TheFinalAssault Blog Alert Breaking News ये युग आतंकवाद का नहीं, न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा हिंदुस्तान
Breaking News Conflict India-Pakistan Islamic Terrorism

ये युग आतंकवाद का नहीं, न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा हिंदुस्तान

पाकिस्तान से सिर्फ आतंकवाद और पीओके पर बात होगी. भारत, दुश्मन देश पाकिस्तान के आतंकी अड्डों और उनके आकाओं को घुसकर मारेगा. भारत पर अगर आतंकी हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. भारत पर कोई भी आतंकी हमला हुआ तो उसे युद्ध माना जाएगा.ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को अपने सख्त संदेश से जाहिर किया है. पीएम मोदी ने आतंक के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई की उपलब्धियां गिनाईं और पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई जारी रहेगी. 

न्यूक्लियर ब्लैकमेल की आड़ में पल रहे आतंकी ठिकानों पर भारत करेगा निर्णायक प्रहार : पीएम नरेंद्र मोदी

राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दो टूक कहा है कि “भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा. न्यूक्लियर ब्लैकमेल की आड़ में पल रहे आतंकी ठिकानों पर भारत सटीक और निर्णायक प्रहार करेगा. हम आतंक की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे.पीएम मोदी ने कहा कि निश्चित तौर पर ये युग युद्ध का नहीं है, लेकिन ये युग आतंकवाद का भी नहीं है. टेररिज्म के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, एक बेहतर दुनिया की गारंटी है.”

भारतीय सेना के प्रहार से पाकिस्तान ने हमें किया फोन, हमने दिया एक मौका:पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बताया कि “ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब पाकिस्तान ने भारत में ड्रोन और मिसाइल से हमला किया तो भारत का जवाब पाकिस्तान के लिए अप्रत्याशित था. भारत ने पाकिस्तान के सैन्य अड्डों को टारगेट करके ध्वस्त करना शुरु किया. जिसके बाद 10 मई (शनिवार) की दोपहर हमारे डीजीएमओ को पाकिस्तान ने फोन किया. तब तक हमने पाकिस्तान के आतंक के अड्डों को खंडहर बना दिया, इसलिए जब पाकिस्तान की तरफ से गुहार लगाई गई और कहा गया कि आगे से कोई आतंकी गतिविधि और सैन्य दुस्साहस नहीं दिखाएगा तब भारत ने उसपर विचार किया.”

सेना को आतंकियों के खिलाफ खुली छूट: पीएम मोदी

पीएम मोदी बोले, “हमने भारतीय सेना को आतंकवादियों का सफाया करने की पूरी आजादी दी है और आज हर आतंकवादी, हर आतंकी संगठन जानता है कि हमारी बहनों, बेटियों क माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है. 6 मई की देर रात 7 मई की सुबह पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखा है. भारत की सेना ने पाकिस्तान में और आतंक के ठिकानों पर उनके ट्रेनिंग सेंटर पर सटीक प्रहार किया है.”  

बहावलपुर आतंक की ग्लोबल यूनिवर्सिटी: पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “जब पाकिस्तान में आतंक के अड्डों पर भारत की मिसाइलों, ड्रोन ने हमला हमला बोला तो आतंकी संगठनों की इमारतें ही नहीं उनका हौसला भी थर्रा गया. बहावलपुर और मुरीदके जैसे आतंकी ठिकाने एक प्रकार से ग्लोबल आतंक की युनिवर्सिटी रही है. दुनिया में कहीं पर भी जो बड़े आतंकी हमले हुए हैं उन सब के तार कहीं न कहीं आतंक के इन्हीं ठिकानों से जुड़े हैं. चाहे 9/11 हो या भारत में दशकों से जो बड़े-बड़े आतंकी हमले हुए हैं उन सबके तार कहीं न कहीं आतंक के इन्हीं ठिकानों से जुड़े हैं. आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था इसलिए भारत ने आतंक के ये हेडक्वार्ट्स उजाड़ दिए. भारत के इन हमलों में 100 से अधिक खूंखार आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा गया. भारत के ड्रोन्स और मिसाइलों ने सटीकता के साथ हमला किया. पाकिस्तानी वायुसेना के उन एयरबेस को नुकसान पहुंचाया, जिन पर पाकिस्तान को बहुत घमंड था. भारत ने पहले तीन दिनों में ही पाकिस्तान को इतना तबाह कर दिया, जिसका उसे अंदाजा भी नहीं था. पाकिस्तान भारत के एक्शन से बचने के तरीके खोजने लगा, और बुरी तरह पिटने के बाद 10 मई के दोपहर को पाकिस्तानी सेना ने हमारे डीजीएमओ को संपर्क किया.”

ये युग युद्ध का नहीं, लेकिन ये युग आतंकवाद का भी नहीं है, पाकिस्तान को परखेंगे:पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, कि “निश्चित तौर पर ये युग युद्ध का नहीं है, लेकिन ये युग आतंकवाद का भी नहीं है. टेररिज्म के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, एक बेहतर दुनिया की गारंटी है. हमने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर अपनी जवाबी कार्रवाई को अभी सिर्फ स्थगित किया है, आने वाले दिनों में हम पाकिस्तान के हर कदम को इस कसौटी पर मापेंगे कि वह क्या रवैया अपनाता है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0