TheFinalAssault Blog Alert Breaking News मोजतबा पर ट्रंप की आपत्तिजनक टिप्पणी, ईरान जंग में बैकफुट के बाद निजी हमले
Breaking News Classified Middle East War

मोजतबा पर ट्रंप की आपत्तिजनक टिप्पणी, ईरान जंग में बैकफुट के बाद निजी हमले

ईरान के सैन्य हौसले के आगे पस्त पड़े अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब व्यक्तिगत आरोपों पर उतर आए हैं. ट्रंप ने खुफिया रिपोर्ट को आधार बताते हुए दावा किया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई गे (समलैंगिक) हैं.

कुछ दिन पहले तक ट्रंप ये कह रहे थे कि मोजतबा खामेनेई जिंदा नहीं हैं, फिर कहने लगे कि मुझे नहीं पता कि मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं या मुर्दा, फिर ट्रंप ने यूटर्न करते हुए दावा किया कि मोजतबा खामेनेई के जिंदा बचने की उम्मीदें कम हैं, वो कोमा में हैं. इन सब दावों के ईरान के सैन्य पलटवार और अमेरिकी सेना के नुकसान के बीच ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई को गे बताकर सनसनी फैला दी है.

ट्रंप ने ईरान पर तंज कसते हुए कहा, नए अयातुल्ला समलैंगिक हैं. एलजीबीटीक्यू+ समुदाय के खिलाफ कड़ी सजाओं के लिए जाने जाने वाले एक धार्मिक देश में ऐसे दावे एक बुरी शुरुआत माने जाते हैं.

सीआईए ने बताया कि मोजतबा खामेनेई गे हैं: ट्रंप

इजरायल के साथ ईरान के युद्ध को तकरीबन एक महीने हो चुके हैं. ऐसे में शांति वार्ता छलावा जैसे लग रही है. वहीं सैन्य अभियान ने जोर पकड़ लिया है. वहीं युद्ध के बीच पर्सनल अटैक शुरु हो गए हैं. ईरान की ओर से एपस्टीन फाइल में ट्रंप को लेकर तो अमेरिका की ओर से मोजतबा खामेनेई को लेकर आक्षेप किए जा रहे हैं. ट्रंप ने ये कहकर दुनिया को चौंका दिया है कि मोजतबा खामेनेई गे हैं. ट्रंप ने कहा, अमेरिकी इंटेलिजेंस अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई, शायद गे हैं.

ट्रंप से एक इंटरव्यू में सीधे सीधे पूछा गया, कि “क्या सीआईए ने आपको बताया कि अयातुल्ला जूनियर गे हैं?” जिसपर ट्रंप ने जवाब दिया कि “उन्होंने ऐसा कहा था, लेकिन मुझे नहीं पता कि यह सिर्फ उन्होंने ही कहा था या नहीं. मुझे लगता है कि बहुत से लोग ऐसा कह रहे हैं,  जिससे उस खास देश में उनकी शुरुआत ही खराब होती है.”

ट्रंप और उनके सलाहकार ने उड़ाई मोजतबा की हंसी

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक ट्रंप और उनके वरिष्ठ सलाहकार कथित तौर पर तब ज़ोर से हंस पड़े जब एक निजी ब्रीफिंग के दौरान यह जानकारी सामने आई. इंटेलिजेंस एजेंसी ने ट्रंप को बताया है कि 56 साल के मोजतबा खामेई का अपने पुरुष ट्यूटर के साथ कई सालों से संबंध रहा हो सकता है. ये भी कहा गया है कि 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका के हवाई हमलों में घायल हुए मोजतबा खामेनेई ने चोटों से उबरने के दौरान और शायद भारी दवाओं के असर में होने की स्थिति में भी अपने पुरुष नर्स के साथ नजदीकी संबंध में रहे.

विकिलीक्स ने किया था मोजतबा पर बड़ा खुलासा

युद्ध के दौरान विकिलीक्स की एक रिपोर्ट चर्चा में है. जिसमें मोजतबा खामेनेई के अतीत से जुड़े कुछ पुराने और विवादित खुलासे किए गए थे. विकिलीक्स के ये खुलासे पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं. अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा को अपने शुरुआती वैवाहिक जीवन में कुछ व्यक्तिगत स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा था, जिसके लिए उन्हें लंदन में इलाज कराना पड़ा था. विकिलीक्स का दावा है कि एक गोपनीय अमेरिकी राजनयिक ने बताया गया था कि मोजतबा ब्रिटेन में नपुंसकता का इलाज करवा रहे थे, जिसके लिए उन्होंने लंदन के वेलिंगटन और क्रॉमवेल अस्पतालों में कई बार लंबे दौरे किए. मोजतबा खामेनेई ने कम से कम चार बार क्लीनिक में भर्ती होने पड़ा था, जिसमें एक बार दो महीने का लंबा प्रवास भी शामिल है.

अयातुल्ला खामेनेई जानते थे सच्चाई, नहीं चाहते थे कि मोजतबा बनें सुप्रीम लीडर

कहा जा रहा है कि मोजतबा के पिता सहित कुछ अन्य लोगों को भी इस बात का शक था कि वह समलैंगिक हैं और इस जानकारी को लेकर उनके विरोधी मोजतबा को सत्ता में आने से रोकने की कोशिशों में लगे हुए थे. खुद अयातुल्ला खामेनेई भी नहीं चाहते थे कि मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाया था. लेकिन अमेरिकी-इजरायल हमले में मारे जाने के बाद तमाम आपत्तियों के बावजूद 8 मार्च को मोजतबा को अपने पिता की जगह सुप्रीम लीडर के तौर पर चुन लिया गया.

आपको बता दें कि ईरान में समलैंगिक होने पर मौत की सजा है, ऐसे में ट्रंप कह रहे हैं कि ईरान के नए लीडर मोजतबा का क्या होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0