TheFinalAssault Blog Alert Breaking News ब्लैक सी में जहाज पर ड्रोन-अटैक, यूक्रेन ने ली जिम्मेदारी
Breaking News Russia-Ukraine War

ब्लैक सी में जहाज पर ड्रोन-अटैक, यूक्रेन ने ली जिम्मेदारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूस-यूक्रेन जंग को खत्म करने की कोशिश को बड़ा झटका लग सकता है. क्योंकि यूक्रेन ने टर्की के करीब ब्लैक सी (सागर) में समुद्री-ड्रोन के जरिए रशिया के 02 ऑयल टैंकर (जहाज) पर हमला किया. यूक्रेन ने इस हमले की फुटेज भी जारी की है.

पिछले 44 महीनों में यानी फरवरी 2022 में शुरू हुए रूस-यूक्रेन जंग के बाद ये पहली बार है कि किसी सिविलियन जहाज को निशाना बनाया गया है.

रुस की शैडो-फ्लीट का हिस्सा हैं ऑयल टैंकर: यूक्रेन

हमले के वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि ऑटोनोमस बोट्स (ड्रोन) अटैक से दोनों जहाज में आग लग गई. यूक्रेन का दावा है कि ये दोनों जहाज भले ही अफ्रीकी देश गाम्बिया में रजिस्टर थे लेकिन ये रूस की शैडो-फ्लीट का हिस्सा थे. दोनों जहाज, रुस के तेल को चोरी-छिपे लाने ले जाने का काम करते थे.

यूक्रेन का दावा है कि इन दोनों ऑय़ल टैंकर पर अमेरिका और यूरोप ने प्रतिबंध लगा रखा है. ऐसे में इन जहाज पर हमला जायज है. रूस की तरफ से हालांकि, इस हमले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. (https://x.com/FinalAssault23/status/1994959466849341949?s=20)

ट्रंप के जंग रोकने के प्रस्ताव पर फिरा पानी

हाल में ट्रंप ने कहा था कि रूस के खिलाफ जंग में अब यूक्रेन को लगातार मदद करना संभव नहीं है. ऐसे में यूक्रेन को जल्द युद्ध को रोकना पड़ेगा. रूस-यूक्रेन जंग को रोकने के लिए ट्रंप ने 28 मुद्दों का एक शांति-मसौदा तैयार किया है. लेकिन यूक्रेन ने इस शांति-प्रस्ताव को ये कहकर ठुकरा दिया है कि रूस द्वारा कब्जा किए (डोनबास) इलाके पर अपना अधिकार नहीं छोड़ा जा सकता. (यूक्रेन को नहीं दे सकता धोखा, जेलेंस्की ने फिर ठुकराया ट्रंप का पीस प्लान)

ऐसे में रूस से जुड़े ऑयल टैंकर पर हमला, जंग को हवा दे सकता है. इस बीच खबर है कि रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमले जारी रखे हैं. साथ ही यूक्रेन के उत्तर-पूर्व प्रांत, खारकीव में रूसी सेना ने आगे बढ़ना शुरु कर दिया है. खारकीव के कुपियांस्क शहर पर इसी महीने रूस ने कब्जा कर लिया है.

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0