TheFinalAssault Blog Alert Breaking News क्रीमिया पर यूक्रेन की टेढ़ी नजर, Russia के सेमीकंडक्टर प्लांट पर भी हमला
Breaking News Russia-Ukraine War

क्रीमिया पर यूक्रेन की टेढ़ी नजर, Russia के सेमीकंडक्टर प्लांट पर भी हमला

Screenshot

यूक्रेन के रूस में हमले जारी हैं. ताजा हमले में यूक्रेन ने रूस के कब्जे वाले क्रीमिया पर बड़ा अटैक किया है. यूक्रेन ने क्रीमिया को मेनलैंड रशिया से जोड़ने वाले केर्च स्ट्रेट में किए हैं बड़े हमले. इन हमलों के बाद बड़ी संख्या में टूरिस्ट क्रीमिया को छोड़कर भाग रहे हैं. 

यूक्रेन ने केर्च स्ट्रेट में एक ऑयल डिपो को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है. इसके अलावा एस-400 मिसाइल सिस्टम और पंतसिर एयर डिफेंस सिस्टम से जुड़े रडार स्टेशन को भी तबाह करने की खबर है. ये हमले कर्च ब्रिज के बेहद करीब हुए हैं. इससे पहले भी पिछले चाल सालों में (यानी जब से जंग शुरु हुई है) यूक्रेन ने इस ब्रिज पर कई बार बड़े हमला किए हैं. ऐसे में क्रीमिया और मेनलैंड रूस के बीच आवाजाही बंद हो जाती है. यही वजह है कि क्रीमिया में मौजूद टूरिस्ट, यहां से जा रहे हैं. (https://x.com/noelreports/status/2068773260230094904?s=46)

बेहद खूबसूरत लेकिन विवादों में रहा क्रीमिया

प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत, क्रीमिया एक प्रायद्वीप है और 2014 तक यूक्रेन का हिस्सा था. लेकिन रूस ने एक मिलिट्री ऑपरेशन के जरिए क्रीमिया को रशियन फेडरेशन में शामिल कर लिया था. ब्लैक सी (काले सागर) से घिरे क्रीमिया में सुंदर तट हैं जहां हर साल सैकड़ों की तादाद में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं.

वर्ष 2018 में रूस ने क्रीमिया को मेनलैंड से जोड़ने के लिए केर्च स्ट्रेट पर 19 किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण किया था. केर्च ब्रिज के उद्घाटन के लिए खुद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मेनलैंड से लेकर क्रीमिया तक ट्रक को ड्राइव किया था. 

2022 में यूक्रेन ने किया था क्रीमिया ब्रिज पर हमला

अक्टूबर 2022 में यूक्रेन ने पहली बार केर्च ब्रिज पर बड़ा अटैक किया था. उस दौरान, ब्रिज को खासा नुकसान पहुंचा था और कई दिनों तक आवाजाही रूकी रही थी. इसके बाद भी कई बार यूक्रेन ने ब्रिज को उड़ाने की कोशिश की. कई बार हमले के चपेट में क्रीमिया के बीच (तट) पर घूमने आए पर्यटक भी आ जाते हैं. 

क्रीमिया के सेवस्तोपोल में रूसी नौसेना की ब्लैक सी फ्लीट का मुख्यालय भी है. ऐसे में यूक्रेन ने कई बार इस मुख्यालय पर भी हवाई हमला कर नुकसान पहुंचाया है. यूक्रेन की आत्मघाती अनमैनड बोट भी कभी बंदरगाह तो कभी समंदर में रूसी नौसेना के जंगी जहाजों को निशाना बनाते हैं.

क्रीमिया वापस पाने की शर्त रखी है जेलेंस्की ने

पिछले कुछ समय से यूक्रेन ने क्रीमिया पर हमले तेज कर दिए हैं. क्योंकि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस से युद्धविराम के लिए क्रीमिया को वापस देने की एक बड़ी शर्त रख दी है. जबकि पुतिन को ये शर्त कतई मंजूर नहीं है. ऐसे में क्रीमिया, रूस और यूक्रेन के बीच एक बड़ा जंग का मैदान बन सकता है. 

किंझल मिसाइल से सेमीकंडक्टर प्लांट पर भी अटैक

इस बीच यूक्रेन ने पश्चिमी रूस के वोरोनोझ में एक प्लांट पर बड़ा मिसाइल अटैक किया. इस प्लांट में रूस की किंझल और इस्कंदर जैसी हाइपरसोनिक मिसाइल की चिप और सेमीकंडक्टर बनाए जाते थे. माना जा रहा है कि यूक्रेन ने इंग्लैंड की स्टॉर्म-शैडो मिसाइल से इस सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया है. रूस ने किंझल और इस्कंदर मिसाइल को यूक्रेन पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किया है. (https://x.com/finalassault23/status/2069037570668056679?s=46)

रूस ने पलटवार कर ऐसे लिया बदला

पलटवार करते हुए रूस ने भी यूक्रेन के ड्रोन स्टोरेज फैसिलिटी पर पर एयर स्ट्राइक कर तबाह कर दिया. इसके अलावा जपोरिजिया में यूक्रेन के एक ऑयल डिपो पर भी हमला किया है. खबर ये भी है कि रूस ने काला सागर में यूकेन के 02 बल्क कैरियर्स (जहाज) पर हमला कर बर्बाद कर दिया है. इन दोनों जहाज में सामान लदा था या खाली थे, ये भी साफ नहीं है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0