TheFinalAssault Blog Alert Breaking News खर्ग आईलैंड छीनेगा वॉशिंगटन, अमेरिका-ईरान सीजफायर खत्म
Breaking News Middle East War

खर्ग आईलैंड छीनेगा वॉशिंगटन, अमेरिका-ईरान सीजफायर खत्म

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर और हमले करने की धमकी दी है. ट्रंप ने सीजफायर टूटने की घोषणा करते हुए तेहरान को चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा, अमेरिकी सेना और हमले करने के लिए तैयार है. इस धमकी से पहले ट्रंप ने ईरान पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, कि वे (तेहरान) मेरी हत्या करना चाहते हैं. वे किसी को नहीं बख्शते.

मंगलवार को अमेरिका ने ईरान के 80 से ज्यादा ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी. ये हमले ईरान के सैन्य स्थल और आईआरजीसी से जुड़े जहाजों पर की गई थी. इसके बाद ट्रंप ने कहा कि अब सबकुछ खत्म हो गया, कोई समझौता नहीं.

वहीं ईरान की तरफ से भी ट्रंप की धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है. ईरान ने कहा है कि अमेरिका को उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा. हम वादा करते हैं कि एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा.

मेरी हत्या करना चाहता है ईरान, और हमले के लिए तैयार रहे: ट्रंप

नाटो समिट के लिए अंकारा में मौजूद ट्रंप ने ईरान को ललकारा है और दुनिया को बताया है कि ईरान के साथ सीजफायर टूट चुका है. ट्रंप ने कहा कि “ईरान से अब कोई समझौता नहीं होगा. हमने सब कुछ खत्म कर दिया है.  ईरान ने मुझसे झूठ बोला. इसलिए अब तेहरान से आगे की बातचीत नहीं हो सकती है. हम तेहरान को परमाणु मुक्त करेंगे.”

ट्रंप ने कहा, “पिछले दिन हुए हमलों के बाद, वे बुधवार रात ईरान पर और हमले कर सकते हैं.  हम आज रात उन पर (ईरान) पर जोरदार हमला करने वाले हैं.” 

ट्रंप बोले, “ईरान के लोग किसी को नहीं बख्शते हैं. मुझे भी निशाने पर ले रखा है. वे मुझे भी नहीं छोड़ना चाहते हैं. वे लोग काफी गंदे हैं. मैंने उन लोगों से कह दिया है कि आप अगर हमला करोगे, तो हम छोड़ेंगे नहीं. ईरान के लोग किसी की बात नहीं मानते हैं.”

खर्ग द्वीप पर कब्जा करने के लिए तैयार अमेरिका !

ट्रंप ने कहा, “अमेरिका ईरान के तट के पास रणनीतिक रूप से अहम खर्ग द्वीप पर कब्जा कर सकता है और ईरान कुछ नहीं कर पाएगा. ईरान अगर चाहें तो कुछ बारूदी सुरंगें बिछा सकता है… लेकिन यह मुश्किल है क्योंकि हम उन छोटी नावों को उसी हथियार से नष्ट कर रहे हैं जिसका इस्तेमाल हम ड्रग माफियाओं को खत्म करने के लिए करते हैं. नाटो में अमेरिका के सहयोगी देश होर्मुज में माइन्सवीपर (माइन्स हटाने वाले जहाज़) भेजेंगे. ईरान खत्म हो चुका है, उनके पास अब कुछ भी नहीं है.”

ट्रंप ने कहा, हमारे हमलों में तेहरान के उन रडार सिस्टम को नष्ट कर दिया गया जिन्हें वह फिर से बना रहा था. हम ईरान की बिजली बनाने वाली सुविधाएं, बिजली संयंत्र… अगर जरूरत पड़ी तो हम उन्हें नष्ट कर देंगे. डीसेलिनेशन प्लांट (खारे पानी को मीठा बनाने वाले प्लांट)… अगर जरूरत पड़ी तो हम उन्हें भी नष्ट कर देंगे. लेकिन मुझे ऐसा करना बिल्कुल पसंद नहीं है. पर ईरान को खत्म करना जरूरी है.”

खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के पोस्टर पर फेंके गए थे पत्थर

तेहरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे में ईरान के कट्टरपंथियों ने ट्रंप की हत्या के नारे लगाए थे. इस दौरान डेथ टू अमेरिका का स्लोगन वाले पोस्टर चस्पा किए गए.

वहीं एक वीडियो ऐसा भी आया था, जिसमें ईरानी लोग ट्रंप के पोस्टर पर पत्थर फेंक रहे थे, ठीक वैसे जैसे मक्का-मदीना में शैतान पर पत्थर फेंक कर रस्म निभाई जाती है.

इसके अलावा ईरान के विशेषज्ञ परिषद ने एक फतवा जारी कर कहा था कि ट्रंप की हत्या करना सभी ईरानियों के लिए एक धार्मिक कर्तव्य है.

ईरान में किसी भी स्थिति को संभालने के लिए तैयार: इजरायल

ट्रंप की धमकी के बाद इजरायल खाड़ी क्षेत्र की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रहा है. इजरायल ने अपनी सेना को हाईअलर्ट कर दिया है. बताया जा रहा है कि इजरायली सेना ईरान में किसी भी स्थिति के लिए तैयार है. एक इजरायली अधिकारी ने कहा, “हम उसी स्तर पर अलर्ट और तैयार हैं, जिस स्तर पर कल और उससे एक दिन पहले थे. अगर हमें हमला करने या बचाव करने की जरूरत पड़ी, तो हम तैयार हैं. फिलहाल, बातचीत अमेरिकी ही कर रहे हैं और मंगलवार रात में ईरान में कार्रवाई भी अमेरिकी ने ही की थी.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0