TheFinalAssault Blog Alert Breaking News अमेरिकी मेयर निकली चीनी जासूस, ट्रंप के बीजिंग दौरे से ठीक पहले भंडाफोड़
Breaking News Middle East War

अमेरिकी मेयर निकली चीनी जासूस, ट्रंप के बीजिंग दौरे से ठीक पहले भंडाफोड़

अमेरिका के कैलिफोर्निया के आर्केडिया की महिला मेयर के चीनी जासूस निकलने से हड़कंप मच गया है. एफबीआई की जांच में खुलासा हुआ है पूर्व मेयर एलीन वांग चीनी सरकार के लिए एजेंट के तौर पर काम करती थी. चीन के कहने पर अमेरिका में ना सिर्फ सरकार पर नजर रखती थीं, बल्कि चीन के कहने पर अमेरिका नें बीजिंग के समर्थन में काम भी करती थीं.

अमेरिकी न्याय विभाग के खुलासे के बाद वांग यी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. और कोर्ट में मान लिया है कि चीनी सरकार के इशारे पर वो अमेरिका में प्रोपेगेंडा फैलाती थीं.

अमेरिका की मेयर का चीनी जासूस होने का खुलासा ऐसे वक्त में हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपना चीनी दौरा कर रहे हैं और बुधवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलेंगे.

मेयर ने चीन के लिए जासूसी के आरोप स्वीकार किए

आर्केडिया शहर की 58 वर्षीय मेयर ईलिन वांग ने चीन के अवैध एजेंट के रूप में काम करने का अपराध स्वीकार कर लिया है और अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. एफबीआई ने कैलिफोर्निया के आर्केडिया शहर की मेयर ईलीन वांग पर चीन के लिए अवैध एजेंट के तौर पर काम करने का गंभीर आरोप लगाया है. संघीय अदालत में वांग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

एफबीआई के मुताबिक, ईलीन वांग ने साल 2020 से 2022 के बीच चीन सरकार के अधिकारियों के निर्देश पर काम किया और अमेरिका में चीन के हितों को बढ़ावा देने की कोशिश की. वांग पर हुए इस खुलासे के बाद अमेरिकी प्रशासन सकते में आ गया है.

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने चीन के कहने पर अमेरिका में चीन के समर्थन में प्रचार किया. 58 साल की एलीन वांग आर्केडिया सिटी काउंसिल की सदस्य थीं.

आपको बता दें कि अमेरिका का आर्केडिया शहर लॉस एंजिलिस के पास है और यहां बड़ी संख्या में चीनी मूल के लोग रहते हैं. शहर की आबादी 53,000 हजार है.

मंगेतर के साथ मिलकर मेयर करती थी जासूसी

58 वर्षीय वांग अपने पूर्व मंगेतर याओनिंग ‘माइक’ सन के साथ मिलकर जासूसी करती थी. बीजिंग के इशारे पर अमेरिका में चीनी समर्थक प्रोपेगेंडा फैलाती थी. पिछले साल मेयर का मंगेतर माइक सन एफबीआई के हत्थे चढ़ा था. माइक सन को जासूसी के आरोप में पिछले साल अक्टूबर में एक संघीय अदालत में अपना अपराध स्वीकार कर लिया था. इसके बाद कोर्ट ने उसे चार साल की सजा सुनाई थी. फिलहाल में जेल में माइक सन अपनी सजा काट रहा है.

माइक सन ने पूछताछ के दौरान मेयर वांग के नाम भी जासूसी कांड में लिया था, जिसके बाद एफबीआई के शक के दायरे में वांग भी आ गई थीं.

एफबीआई के मुताबिक वांग और माइक सन ने मिलकर यूएस न्यूज सेंटर नाम की वेबसाइट का इस्तेमाल किया, जिसे स्थानीय चीनी-अमेरिकी समुदाय के लिए एक ‘न्यूज प्लेटफॉर्म’ बताया जाता था. इस वेबसाइट पर चीन समर्थक सामग्री चीन सरकार के निर्देश पर प्रकाशित की जाती थी.

अमेरिका में विदेशी प्रभाव को बर्दाश्त नहीं करेंगे: एफबीआई

58 साल की ईलीन वांग ने इस मामले में लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया है. माना जा रहा है जासूसी के आरोप में अधिकतम 10 साल तक की सजा हो सकती है.

एफबीआई के काउंटर इंटेलिजेंस डिवीजन के अनुसार, “वांग ने निजी लाभ के लिए सीक्रेट रूप से चीनी हितों की सेवा की.”

एफबीआई के काउंटर इंटेलिजेंस और जासूसी प्रभाग के सहायक निदेशक रोमन रोजावस्की ने कहा, “मेयर ने खुद ही जासूसी की बात स्वीकार कर ली है. वह सीक्रेट रूप से चीनी सरकार के हितों की सेवा करती थी.”

अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि “सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्तियों को केवल अमेरिकी जनता के हितों के लिए काम करना चाहिए और विदेशी प्रभाव को को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी, उनकी जांच की जाएगी और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0