TheFinalAssault Blog Alert Breaking News जेलेंस्की ने रक्षामंत्री को हटाया, सड़क पर उतरे पूर्व-सैनिक
Breaking News Russia-Ukraine

जेलेंस्की ने रक्षामंत्री को हटाया, सड़क पर उतरे पूर्व-सैनिक

रूस से मार खा रहे यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की मुसीबत कम नहीं हो रही. जेलेंस्की के खिलाफ यूक्रेन में जनता के सुर बगावती हो गए हैं. हजारों की संख्या में राजधानी कीव में जनता सड़क पर उतर गई है. कोई जेलेंस्की को गद्दार बता रहा है तो कोई जेलेंस्की को रूस के सामने सरेंडर जैसे नारे लगा रहा है. (https://www.instagram.com/reel/Da2Mz-xRkKh/?igsh=bnBzOWhhanFycTV3)

दरअसल यूक्रेन के रक्षा मंत्री मिखाइल फेडोरोव को जेलेंस्की ने बर्खास्त कर दिया है. मिखाइल फेडोरोव यूक्रेनी जनता के साथ-साथ सैनिकों में भी बेहद लोकप्रिय हैं. फेडोरोव के फैसलों के कारण ही कीव की सेना ने रूसी तेल रिफाइनरियों को टारगेट किया था, जिसके कारण मॉस्को में हड़कंप मच गया था.

रक्षामंत्री का समर्थन, जेलेंस्की का जनता कर रही विरोध

रक्षा मंत्री की बर्खास्तगी के बाद यूक्रेनी सैनिकों, पूर्व सैनिकों और नागरिक समाज के प्रमुख लोग कीव की सड़क पर उतर गए. कीव के अलावा पोल्टावा, लुत्स्क, निप्रो, ज़ापोरिज़िया, मायकोलाइव, इवानो-फ्रैंकिव्स्क, टर्नोपिल, चेर्निहाइव, क्रिवी रिह, ओडेसा और लविव में लोगों ने रक्षा मंत्री फेडोरोव के इस्तीफे के विरोध में प्रदर्शन किया,

लोगों का कहना है कि यूक्रेन अपने सबसे प्रभावी युद्धकालीन अधिकारियों में से एक को खो रहा है.

लोगों के हाथों में कार्डबोर्ड थे और बैनर-पोस्टर थे, जिसमें लिखा था कि “रक्षा मंत्री को उन सुधारों के बीच बर्खास्त कर दिया गया जो प्रभावी साबित हो रहे थे, और उनकी जगह ऐसे व्यक्ति को नियुक्त किया गया जिसके नेतृत्व में सुधार की सारी उम्मीदें खत्म हो गईं.”

रूस के साथ युद्ध लड़ रहे यूक्रेन की सेना को मजबूती देने ओर दुश्मन देश पर आक्रामक हमले के फैसले लेने वाले रक्षा मंत्री फेडोरोव से जेलेंस्की ने इस्तीफा ले लिया था. जैसे ही जनता को खबर लगी, लोग आगबबूला हो गए.

राष्ट्रपति के रक्षामंत्री को हटाने जैसे अचानक लिए गए फैसले के विरोध में जनता ने प्रदर्शन का ऐलान किया था. लोगों की मांग है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की अपने फैसले को वापस लें.

यूक्रेनी जनता की सेवा करना मेरे लिए सम्मान: फेडरोव

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय में सुधार और भ्रष्टाचार को कम करने के प्रयासों के लिए फेडोरोव को काफी सराहा जाता है. 6 महीने पहले जब फेडोरोव को रक्षा मंत्री बनाया गया तो यूक्रेनी सेना, रूस के खिलाफ बेहद आक्रामक दिखी थी.

कीव की सेनाओं ने रूसी तेल रिफाइनरियों पर बार-बार लंबी दूरी के घातक ड्रोन (यूएवी) से हमले किए, जिससे मॉस्को में राष्ट्रव्यापी ईंधन की कमी हो गई थी. (https://thefinalassault.com/ukraine-target-136-russian-ships-in-azov-sea/)

फेडोरोव ने रक्षा मंत्री पद से अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा, यूक्रेनी जनता की सेवा करना बहुत बड़ा सम्मान था.

फेडोरोव ने खुलासा किया कि यूक्रेनी सेना ने एक नए प्रकार की बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है.

हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि रक्षा मंत्री फेडोरोव और यूक्रेनी सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ, जनरल ओलेक्सांद्र सिरस्की के बीच मतभेद थे. ये मतभेद रूस पर हमलों और भ्रष्टाचार को लेकर थे.

रक्षा मंत्री को हटाया जाना ऐसे वक्त में हुआ है जब रूस लगातार कीव पर अटैक कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0