Breaking News Conflict Indian-Subcontinent

पाकिस्तान आर्मी में हड़कंप, हमलों से घबराए सैनिकों ने सेना छोड़ी

बार-बार हमलों से पाकिस्तानी सैनिक इस तरह खौफजदा हैं कि अब पाकिस्तान में सैनिकों की कमी होने लगी है. डर के मारे सैनिक नौकरी छोड़कर छिप रहे हैं या तो विदेश भाग रहे हैं.

दावा किया गया है कि ट्रेन हाईजैकिंग के बाद पिछले सप्ताह में तकरीबन 2500 सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना से इस्तीफा दे दिया है. बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में हुए हमलों के बाद पाकिस्तानी सैनिकों में इस कदर दहशत है कि वो नौकरी पर जाना ही नहीं चाहते, क्योंकि उन्हें आशंका है की बलोच विद्रोही निशाना बना सकते हैं. 

डर के कारण पाकिस्तानी सेना छोड़ रहे सैनिक, विदेश में बस रहे

बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह में पाकिस्तान के तकरीबन 2500 सैनिकों ने पाकिस्तान सेना छोड़ दी है. पाकिस्तान सेना को छोड़ने वाले ज्यादातर सैनिक देश के बाहर सऊदी अरब, कतर, कुवैत और यूएई में काम करने चले गए हैं. वे अपनी जान जोखिम में डालने से बेहतर विदेश जाकर आर्थिक सुरक्षा को चुन रहे हैं.

पाकिस्तान की सेना में बढ़ती असुरक्षा, लगातार हो रही जवानों की मौतें और पाकिस्तान में माली हालत खस्ता होना, सैनिकों के नौकरी छोड़ने के पीछे की मुख्य वजह बताया जा रहा है. आतंकियों के हाथों मारे जाने के कारण सैनिकों का मनोबल टूट रहा है. किसी भी मोर्चे चाहे वो अफगानिस्तान बॉर्डर हो या फिर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान विद्रोहियों के टारगेट पर सिर्फ और सिर्फ पाकिस्तानी सेना के लोग हैं.

कई घटनाएं ऐसी भी हुईं जिसमें पाकिस्तानी सैनिकों को आईकार्ड देख देख कर मारा गया है. इसलिए अब सैनिक जान जोखिम ने नहीं डालकर सेना तो क्या पाकिस्तान छोड़कर भाग रहे हैं. 

खुद हमले करवाती है पाकिस्तानी सेना, पूर्व सैनिक का खुलासा

पाकिस्तानी सेना में काम कर चुके एक सैनिक के एक बयान से हड़कंप मच गया है. पूर्व पाकिस्तानी सैनिक ने अपने कबूलनामे में बताया है कि मस्जिदों और कई जगहों पर खुद ही सेना धमाके करवाती है. पूर्व पाक सैनिक ने एक चौंकाने वाले कबूलनामे में माना कि “अपनी सेवा के दौरान, उसने अपने अधिकारियों के सीधे आदेश पर 12 लोगों की हत्या की और सेना गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन में शामिल है. इसके अलावा सैनिक का ये भी आरोप है कि रमजान के बाद पाकिस्तानी सेना बड़े पैमाने पर जातीय हिंसा करने वाली है.”

पाकिस्तान के पूर्व सैनिक के खुलासे के बाद की गई उसकी हत्या

पाकिस्तान के पूर्व सैनिक का वीडियो वायरल है, जिसमें उसने पाकिस्तान सेना की साजिशों को पर्दाफाश किया है. सैनिक का आरोप है कि “रमजान के बाद पश्तूनों और बलूचों को खत्म करने वाली है पाक सेना. सैनिक ने ये भी बताया कि धार्मिक विद्वानों की हत्याओं के पीछे खुद पाकिस्तानी सरकार का हाथ है और मस्जिदों में बम विस्फोट पाकिस्तानी सेना की तरफ से ही किए जाते हैं.” उनके खुलासे का वीडियो वायरल होने के बाद अज्ञात हमलावरों ने उसकी हत्या कर दी है. 

खुद को आतंकवाद पीड़ित देश दिखा रहे पाकिस्तान की पोल खुद उसके एक सैनिक ने खोल दी है. दुनिया के सामने पाकिस्तान का दोगलापन एक बार फिर दिखा है. पाकिस्तानी सेना पर सवाल खड़े हो रहे हैं. लेकिन  पाकिस्तान ने पूरे मामले को बेबुनियाद बताया है,

पाकिस्तान ने दावा किया कि वो पाकिस्तानी सैनिक नहीं था, हत्या की बाद भी गलत है. लेकिन इस बात की भी सेना के पास कोई जवाब नहीं है कि 2500 सैनिकों ने पिछले एक सप्ताह में नौकरी क्यों छोड़ी. ये वही पाकिस्तानी सेना है, जो आतंकियों को ट्रेनिंग देती थी, लेकिन अब ट्रेनिंग लेकर आतंकी उसी सैनिकों पर बीस पड़ रहे हैं, जिससे पाकिस्तान की हालत पस्त है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.