Breaking News Reports

दंतेवाड़ा में 30 नक्सली ढेर, अमित शाह की भविष्यवाणी हो रही सच

नक्सलियों को लेकर गृहमंत्री अमित शाह की भविष्यवाणी सच साबित हो रही है. हाल ही में झारखंड की एक रैली में अमित शाह ने ऐलान किया था कि 2026 तक भारत में नक्सलियों का आखिरी सलाम हो जाएगा. इस घोषणा के बाद शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों के खिलाफ लिया गया है बड़ा एक्शन. दंतेवाड़ा और नारायणपुर बॉर्डर पर डीआरजी और एसटीएफ के एक संयुक्त ऑपरेशन में 30 नक्सलियों को मार गिराया गया और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं, जिनमें ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं.

गुरिल्ला युद्ध की ट्रेनिंग ले रहे नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा और नारायणपुर बॉर्डर पर नक्सलियों के एक कैंप पर शुक्रवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर जवानों ने धावा बोला. खबर थी कि नक्सली एक कैंप में गुरिल्ला युद्ध की ट्रेनिंग ले रहे हैं.बाकायदा 2 ट्रेनर नक्लसियों को गुरिल्ला वॉर की गुर सिखा रहा था. नक्सलियों का ये कैंप अबूझमाड़ के थूली गांव की पहाड़ियों में चल रहा था. गुरुवार को गुप्त सूचना के बाद पूरी प्लानिंग के साथ जवानों को कैंप की ओर रवाना किया गया. 

संयुक्त टीम के ये ऑपरेशन बेहद ही खुफिया तरीके से किया गया. पहाड़ियों पर चलते हुए डीआरजी और एसटीएफ की टीम नक्सलियों के ट्रेनिंग कैंप में शुक्रवार दोपहर पहुंच गईं. इस दौरान नक्सलियों के जवानों के पहुंचने की खबर मिली तो जवानों पर नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. पर जवान पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे लिहाजा नक्सलियों को संभलने का मौका नहीं मिला. ऑपरेशन में 28 नक्सली मारे गए वहीं उन्हें ट्रेनिंग दे रहे 2 ट्रेनर्स को भी ढेर किया गया है. सारे जवान सुरक्षित हैं और जंगल में गहन सर्च ऑपरेशन किया गया है.

मौके से जवानों ने 30 शव बरामद किए हैं. वहीं नक्सलियों से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं, जिनमें एके 47 और एसएलआर शामिल हैं.

सीएम विष्णुदेव साय ने बढ़ाया जवानों का हौसला

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय नक्सली ऑपरेशन को बेहद ही बारीकी से नजर रखे हुए थे. छत्तीसगढ़ के गृह विभाग ने सोशल मीडिया पर इस ऑपरेशन की आंकड़ों के साथ पल-पल की जानकारी दे रहा था. ऑपरेशन पूरा हो जाने के बाद सीएम साय ने जवानों की तारीफ की. सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करके ही रहेंगे.नक्सलियों के खात्मे के लिए डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध है. जवानों को मिली कामयाबी सराहनीय है. जवानों के हौसले और अदम्य साहस को नमन.

अमित शाह ने नक्सलियों को दिए 2 विकल्प

गृहमंत्री अमित शाह खुद नक्सलियों पर गंभीर हैं. अगस्त के महीने में अमित शाह ने नक्सल प्रभावित सात राज्यों की समीक्षा बैठक बुलाई थी. जिसमें नक्सलियों के खात्मे का प्लान बनाया गया था. इस बैठक में अमित शाह ने कहा था कि नक्सलियों के पास दो विकल्प हैं या तो वो हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो जाएं या फिर जवानों की कड़े एक्शन के लिए तैयार रहें. अमित शाह ने कहा था कि देश में नक्सलियों की लड़ाई अंतिम चरण में है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.