Alert Breaking News Conflict Geopolitics India-Pakistan

BSF ने मार गिराया पाकिस्तानी घुसपैठिया

भारत की सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को बीएसएफ ने मार गिराया है. घटना सोमवार रात की है जब बार-बार चेतावनी के बावजूद संदिग्ध घुसपैठिया वापस पाकिस्तानी सीमा में नहीं लौटा तो उसे बीएसएफ जवानों ने गोली मार दी. घटना पंजाब के फाजिल्का बॉर्डर पर सामने आई है.

फाजिल्का बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश: बीएसएफ

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के एक अधिकारी के मुताबिक,”पाकिस्तान की तरफ से एक पाकिस्तानी नागरिक ने बीती रात भारत-पाक सीमा पार कर घुसपैठ करने की कोशिश की. हालांकि भारत पाक सरहद पर तैनात बीएसएफ जवानों ने उसे अलर्ट किया और उसे रुकने का इशारा किया. इसके बावजूद जब शख्स नहीं माना और भारत-पाक सीमा में दाखिल होने लगा तो बीएसएफ की 55 बटालियन ने फायरिंग कर दी. बीएसएफ की फायरिंग से पाकिस्तान के नागरिक को तीन गोलियां लगी और उसकी मौत हो गई.” 

बीएसएफ के मुताबिक,”हाई अलर्ट जवानों ने सरहदी सुरक्षा के लिए किसी खतरे को भांपते हुए फायरिंग की. और ये फायरिंग तब की जब बार-बार रुकने के इशारे के बावजूद संदिग्ध भारत की सीमा में घुस रहा था.” 

हालांकि, इस घटना पर पाकिस्तान की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. 

आतंकी-सिंडिकेट के मंसूबे नाकाम: बीएसएफ 

संदिग्ध के शव को कब्जे में ले लिया गया है. जवानों ने मारे गए पाकिस्तानी नागरिक की चेकिंग की तो उसके कब्जे से पर्स, सिगरेट, ईयरफोन और तंबाकू मिला. हाल ही में आतंकवादी घटनाओं में बढ़ोत्तरी के बाद एलओसी के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी हाई अलर्ट है. बीएसएफ जवानों ने एक बार फिर सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की साजिश रचने वाले सीमा पार आतंकी-सिंडिकेट के नापाक मंसूबों को ध्वस्त कर दिया है.

4 मई को ही बीएसएफ ने अमृतसर सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को जिंदा धर-दबोचा था. उसके कब्जे से पिस्टल और लाइव बुलेट्स बरामद हुई थी.

ड्रग्स ले जा रहा ड्रोन जब्त

बीएसएफ के मुताबिक, सोमवार को ही पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में पुलिस की मदद से एक खेत में पड़े ड्रोन को बरामद किया गया. इस ड्रोन में 357 ग्राम नारकोटिक्स हेरोइन का एक पैकेट बंधा था. बीएसएफ की मानें तो इस चीन के बने ड्रोन को पाकिस्तान से ड्रग्स की तस्करी के लिए पंजाब भेजा गया था. इससे पहले की इस खेप को लेने के लिए कोई कोरियर आता, बीएसएफ और पुलिस ने जब्त कर लिया. 

पिछले एक डेढ़ साल से पंजाब से सटी सीमा पर कोई सा ऐसा दिन बीतता है जब ड्रोन के जरिए ड्रग्स की खेप ना भेजी जाती हो. खुद बीएसएफ और पंजाब पुलिस के आंकड़े इस बात को बयां करते हैं. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.