Alert Breaking News Classified Geopolitics Indo-Pacific Reports

Deep State चाहता है बाइडेन को राष्ट्रपति बनाना

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पूर्व अमेरिकी सांसद और जानी मानी राजनीतिक विश्लेषक तुलसी गबार्ड ने बेहद सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. तुलसी गबार्ड ने आरोप लगाया है कि जो बाइडेन को ‘डीप स्टेट’ मदद कर रहा है ताकि बिना चुनाव लड़े सत्ता पर पकड़ बनाई रखी जा सके. 

वर्ष 2020 में डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद की दावेदार रहीं तुलसी ने एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका में सक्रिय डीप-स्टेट बाइडेन के जरिए सत्ता पर कब्जा करना चाहता है. क्योंकि अगर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में आए तो वे उन सभी सत्ता के लोभियों को ‘एक्सपोज कर खत्म’ कर देंगे. 

तुलसी ने कहा कि इस डीप-स्टेट में कुछ गैर-चुने हुए राजनीतिक प्रतिनिधि, मिलिट्री इंड्रस्टियल कॉम्पलेक्स, नेशनल सिक्योरिटी स्टेट और मीडियाकर्मी शामिल हैं. वे चाहते हैं कि किसी तरह बाइडेन को राष्ट्रपति बनाया रखा जाए ताकि वो उनके हाथों की ‘कठपुतली’ बन रहें.

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दो बड़े दावेदार (मौजूदा राष्ट्रपति) बाइडेन और ट्रंप के बीच टीवी डिबेट हुई थी. उस डिबेट में बाइडेन को ट्रंप के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. डिबेट के दौरान बाइडेन अपनी याददाश्त भूल गए थे और उन्हें बोलने में काफी दिक्कतें आ रही थी. ऐसे में बाइडेन को डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के पद से हटाए जाने की चर्चा शुरु हो गई है. 

बाइडेन ने हालांकि, अपने परिवार के जरिए सोमवार को ही कहा था कि वे राष्ट्रपति पद के लिए बने रहेंगे. 

तुलसी ने कहा कि डिबेट में साफ हो गया कि बाइडेन न तो राष्ट्रपति और न ही कमांडर इन चीफ के पद पर बने रहने के काबिल हैं.  

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.