Alert Breaking News Geopolitics Russia-Ukraine War

बम-बंदूक से नहीं हल होगा यूक्रेन विवाद: मोदी

रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से यूक्रेन युद्ध का मुद्दा उठाया है. मॉस्को में मोदी ने पुतिन से अपनी वार्ता में कहा है कि “बम, बंदूक और युद्ध से हल नहीं निकलता.”  

पीएम मोदी ने युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया के विकास के लिए शांति जरूर है. युद्ध, संघर्ष, आतंकवाद किसी भी रूप में मानवता के खिलाफ हैं.”

“बम, बंदूक और युद्ध से हल नहीं निकलता, शांति वार्ता जरूरी”
पूरी दुनिया की पीएम मोदी और पुतिन की जिस द्विपक्षीय वार्ता पर नजर थी. उस द्विपक्षीय वार्ता में युद्ध और आतंकवाद को लेकर खुलकर चर्चा की गई है.

पीएम मोदी ने कहा ” युद्ध में बच्चों की जब मौत होती है, तो बेहद ही पीड़ा जनक होता है. संघर्ष और युद्ध से कोई भी समाधान नहीं निकल सकता है. शांति वार्ता जरूरी है.”

पीएम मोदी ने कहा कि “यूक्रेन के मुद्दे पर हमने खुलकर बात की है. विकास के लिए शांति जरूरी है. शांति के लिए भारत हर संभव कोशिश करेगा.”

खास बात है कि मोदी ने वर्ष 2022 में पुतिन से मुलाकात के दौरान कहा था कि ये युग युद्ध का नहीं है. मोदी के इस बेबाक बयान की दुनियाभर में तारीफ हुई थी. हालांकि, मंगलवार को खुद पुतिन ने कहा कि यूक्रेन मामले को सुलझाने के लिए मोदी प्रयासरत हैं. 
मुलाकात के बाद पुतिन ने पीएम मोदी को रुस के सर्वोच्च ऑर्डर ऑफ द एंड्रयू अपोस्टल से सम्मानित किया.

मॉस्को का दर्द भारत समझ सकता है: पीएम मोदी
वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने मॉस्को में हुए आतंकी हमले के बारे में बात करते हुए कहा कि “भारत रूस में हुए आतंकी हमलों का दर्द महसूस कर सकता है. आतंकवाद दुनिया के लिए खतरनाक है. भारत पिछले 40 सालों से आतंक झेल रहा है और मुकाबला कर रहा है, इसलिए जब मॉस्को में अटैक हुआ तो भारत ने दर्द महसूस किया. मैं हर तरह के आतंकवाद की निंदा करता हूं. भारत ने ग्लोबल साउथ की आवाज उठाई.”

मेरी रूस यात्रा पर दुनिया की नजर है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि “मेरी इस रूस की यात्रा पर पूरी दुनिया का ध्यान केंद्रित है और हम एक साथ 4 से 5 घंटे अपने मुद्दों पर विश्लेषण कर रहे हैं. यूक्रेन पर सम्मानजनक तरीके से विचारों का आदान-प्रदान किया गया.सभी लोग विश्व में शांति चाहते हैं. मानवता शांति चाहती है. हमने विस्तार से बात की, जब निर्दोष लोग मरते हैं तो मानवता लहूलुहान हो जाती है. हमें दिल में दर्द महसूस होता है. भावी पीढ़ी के लिए शांति बेहद जरूरी है.

रूस की मदद से भारत में ईंधन संकट कम हुआ: पीएम मोदी
अपनी द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा- रूस ने भारतीयों को महंगे तेल से बचाया. रूस की मदद से भारत में ईंधन संकट कम हुआ. मेक इन इंडिया में रूस ने सहयोग किया. व्लादिमीर पुतिन ने अलग अलग मंचों से मेक इन इंडिया की तारीफ की है. मेक इन इंडिया के तहत रोजगार की संभावनाएं बढ़ी हैं. आत्मनिर्भरता बढ़ी है.

ReplyForwardAdd reaction

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.