Alert Breaking News Geopolitics Russia-Ukraine War

यूक्रेन पर रूस से कोई विवाद नहीं: क्वात्रा

भारत ने यूक्रेन पर रूस के साथ मतभेद की खबरों को ‘तथ्यात्मक’ रूप से गलत बताया है. भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने इस बात का खंडन किया है कि मॉस्को यात्रा के दौरान कोई कार्यक्रम रद्द हुआ था.

विनय क्वात्रा ने बताया कि “प्रधानमंत्री मोदी की मॉस्को यात्रा के दौरान किसी भी विशेष कार्यक्रम को रद्द नहीं किया गया है.”
पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के बाद कुछ ऐसी रिपोर्ट आई थीं, जिसमें कहा गया था कि यूक्रेन के साथ जंग के मुद्दे पर भारत से रूस नाराज हो गया, जिसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक रद्द कर दी गई.

ऑस्ट्रिया के विएना में मीडिया ब्रीफिंग में सवाल पूछे जाने पर विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा, “जहां तक मेरी जानकारी है, प्रधानमंत्री की मॉस्को यात्रा के दौरान किसी विशेष कार्यक्रम को रद्द नहीं किया गया है.”

पीएम मोदी की रूस यात्रा सफल रही: विनय क्वात्रा

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा- “ये बेहद हैरान करने और भ्रामक रिपोर्ट है. मुझे वास्तव में यह आश्चर्यजनक लगता है, लेकिन इस तथ्यात्मक रूप से गलत रिपोर्ट में कोई तथ्य नहीं है. वास्तव में, प्रधानमंत्री की मॉस्को यात्रा बेहद सफल रही.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच चर्चा दोनों पक्षों की तरफ से तय किए समय से कहीं देर समय तक चली है. किसी भी तरह के कार्यक्रम को रद्द नहीं किया गया.”

प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक पर क्रेमलिन ने क्या कहा?

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को में मंगलवार को हुई अपनी बैठक में सभी मुद्दों को गुप्त रखने का फैसला किया, जिसमें बड़े ब्रेकआउट सत्र की आवश्यकता के बिना सभी विषयों को कवर किया गया. राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच तीन घंटे से अधिक समय तक चली बातचीत में लगभग सभी प्रमुख सहयोग के क्षेत्रों के प्रभारी अधिकारियों ने हिस्सा लिया था.” (मोदी मॉस्को में, पुतिन की सेना पाकिस्तान में)

ReplyForwardAdd reaction

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.