Alert Breaking News Reports

नेपाल में फिर प्लेन क्रैश, 18 की मौत, पायलट घायल

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बुधवार काला दिन रहा. सुबह करीब 11 बजे राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन एयरपोर्ट से पोखरा के लिए उड़ान भरते ही एक हवाई जहाज हादसे का शिकार हो गया. प्लेन में सवार 19 लोगों में से 18 की मौत हो गई है. वहीं घायल पायलट को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है.

उड़ान भरते ही प्लेन क्रैश, आग की लपटों में घिरा

हादसे का शिकार हवाई जहाज सौर्य एयरलाइन्स का था. जैसे ही सौर्य एयरलाइन्स के प्लेन ने पोखरा के लिए उड़ान भरी, विमान त्रिभुवन एयरपोर्ट पर ही फिसल गया, विमान के फिसलते ही भयानक आग लग गई. इतनी भयानक आग की लपटें दूर-दूर तक देखी गईं. फौरन एयरपोर्ट पर मौजूद स्टाफ और रेस्क्यू टीम ने आग पर काबू पाया पर विमान में सवाल 19 में से 18 लोगों को नहीं बचाया जा सका.

सीसीटीवी में कैद हुआ खतरनाक प्लेन हादसा

काठमांडू में हुए प्लेन हादसे की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई है. रनवे के दक्षिणी छोर से प्लेन ने टेक ऑफ किया. अचानक से विमान में झटका लगा और आग लग गई. आग के बाद विमान रनवे के पूर्वी हिस्से में बुद्धा एयर हैंगर और रडार स्टेशन के बीच एक गड्ढे में गिर गया. हादसे का शिकार विमान साल 2003 में बनाया गया था. हादसे में मारे गए लोगों में से 17 सौर्य एयरलाइंस के ही स्टाफ थे, जबकि बाकी 2 क्रू मेंबर्स थे. एयरलाइंस के मुताबिक, “विमान को एयरलाइंस का स्टाफ मरम्मत के लिए ले जा रहे थे. विमान पोखरा जा रहा था ताकि मरम्मत के बाद उसका टेक्निकल इंस्पेक्शन हो सके. विमान ने रनवे 2 से टेक ऑफ किया और रनवे 20 पर क्रैश कर गया. विमान के पायलट एम आर शाक्य को छोड़कर किसी को बचाया नहीं जा सका है.”

नेपाल में बार-बार क्यों होते हैं विमान हादसे?

नेपाल में बड़ी संख्या में विमान हादसे होते हैं. आपको रसना गर्ल याद होगी. उस मॉडल बच्ची ने भी साल 2021 में नेपाल के हादसे में जान गंवाई थी. साल 2010 से अब तक 12 प्लेन क्रैश हो चुके हैं.

14 जनवरी 2023: यति एयरलाइंस का विमान पोखरा में क्रैश हुआ, लैंडिंग के वक्त विमान पहाड़ से टकरा गया और विमान में आग लगी और विमान खाई में गिर गया. हादसे में क्रू मेंबर्स समेत 72 यात्रियों की मौत हुई.

मई 2022: मस्टैंग जिले में एक एयरप्लेन क्रैश हुआ था. हादसे में 22 लोगों की मौत हुई थी.

2018 में काठमांडू के त्रिभुवन एयरपोर्ट के पास ही यूएस-बांग्ला एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया था. इसमें 51 लोगों की मौत हुई. हादसे में 22 मेडिकल छात्रों की मौत हुई थी.

14 मई 2012: रसना गर्ल के नाम से मशहूर तरुणी सचदेव ने महज 14 साल की उम्र में नेपाल में हुए प्लेन हादसे में जान गंवा दी थी. तरुणी सचदेव ने अमिताभ बच्चन  के साथ पा फिल्म में भी काम किया था. नेपाल ट्रिप पर अपनी मां के साथ गई तरूणी का विमान एक चट्टान से टकरा कर हादसे का शिकार हो गया था.हादसे में 16 भारतीयों समेत कई यात्रियों की मौत हो गई थी.

नेपाल में है दुनिया का सबसे खतरनाक एयरपोर्ट

विमान विमान हादसों को देखकर यूरोपीय यूनियन ने नेपाली कैरियर्स को अपने एयरस्पेस में बैन कर रखा है. टेक-ऑफ और लैंडिंग के लिहाज से नेपाल को सबसे खतरनाक देशों में गिना जाता है. साल 2019 में नेपाल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने खुद एक सेफ्टी रिपोर्ट जारी की, जिसमें माना था कि देश की भौगोलिक बनावट की वजह से हादसे होते हैं. पूरी दुनिया में जो 14 सबसे ऊंचे पहाड़ हैं, उनमें से 8 पर्वत नेपाल में है. माउंट एवरेस्ट भी नेपाल में ही है. 

नेपाल का तेनजिंग हिलेरी एयरपोर्ट, जिसे लुक्ला भी कहते हैं, दुनिया के सबसे भयानक एयरपोर्ट्स में गिना जाता है. माउंट एवरेस्ट काफी छोटा रनवे होने के कारण यहां छोटे विमान ही उतर सकते हैं. इसमें भी एक ओर पहाड़ियां हैं और दूसरी तरफ गहरी खाई है. हिमालय की बर्फीली चोटियों में माउंट एवरेस्ट के पास बना ये एयरपोर्ट 9,325 फीट की ऊंचाई पर है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.