Alert Breaking News Conflict Geopolitics Indian-Subcontinent

इस्तीफा नहीं दिया है शेख हसीना ने, बेटे का दावा अभी भी हैं बांग्लादेश की पीएम

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने खुलासा किया है कि उनकी मां ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है. सजीब के मुताबिक, ना तो बांग्लादेश छोड़ने से पहले और ना बांग्लादेश छोड़ने के बाद कोई बयान दिया है. 

शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने उस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया गया था शेख हसीना ने बांग्लादेश में इसलिए इस्तीफा दिया था कि ताकि बांग्लादेश में हिंसा रोकी जा सके. सजीब ने कहा है कि शेख हसीना ने कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है.

शेख हसीना ने नहीं दिया कोई बयान: सजीब वाजेद
अमेरिकी कारोबारी और शेख हसीना के बेटे ने एक्स पर एक पोस्ट में ऐसी रिपोर्ट को ‘पूरी तरह  झूठा और मनगढ़ंत’ बताया है. सजीब ने एक्स पोस्ट पर लिखा है कि “मेरी मां के नाम से प्रकाशित इस्तीफे का बयान पूरी तरह से गलत और मनगढ़ंत है. मैंने उनसे अभी पुष्टि की है और उन्होंने ढाका छोड़ने से पहले या बाद में कोई बयान नहीं दिया है.”

सजीब वाजेद नहीं मानते, शेख हसीना ने इस्तीफा दिया

सजीब ने इस ताजा बयान से पहले भी ये दावा किया था कि शेख हसीना ने बांग्लादेश में आधिकारिक तौर पर कोई इस्तीफा नहीं दिया है. सजीब ने कहा कि “शेख हसीना ने बांग्लादेश में इस्तीफा नहीं दिया, इसलिए वो आज भी बांग्लादेश की पीएम हैं. हालांकि हिंसा को देखते हुए उन्होंने पद छोड़ने का मन बना लिया था. लेकिन पीएम आवास का प्रदर्शनकारियों ने घेराव कर लिया था, इसलिए उन्हें इस्तीफा देने का समय भी नहीं मिला.”

सजीब वाजेद ने ये भी दावा किया कि शेख हसीना एक बार फिर सत्ता में लौटेंगी. सजीब वाजेद के मुताबिक. “बांग्लादेश के आम चुनाव में अवामी लीग हिस्सा लेगी. अगर पार्टी सत्ता में नहीं आई तो भी शेख हसीना विपक्ष में बैठकर अपनी भूमिका निभाएंगी.”

शेख हसीना ने लगाए थे अमेरिका पर गंभीर आरोप

शेख हसीना ने बांग्लादेश में साजिश को लेकर अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाए थे. शेख हसीना ने कहा था कि “मुझे सत्ता से हटाने के लिए बड़ी साजिश रची गई थी.” हसीना ने कहा था कि “सेंट मार्टिन द्वीप नहीं देने के कारण ही अमेरिका ने उन्हें सत्ता से हटाने की योजना बनाई थी.” 

शेख हसीना ने ये भी कहा था कि “मैंने इस्तीफा दे दिया, ताकि मुझ लाशों का जुलूस न देखना पड़े. वो छात्रों की शवों पर सत्ता में आना चाहते थे, लेकिन मैंने ऐसा नहीं होने दिया. मैंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. मैं सत्ता में बनी रह सकती थी, अगर मैं सेंट मार्टिन द्वीप अमेरिका को दे देती ताकि वो बंगाल की खाड़ी में अपना प्रभुत्व हासिल कर सकें. पर मैंने समझौता नहीं किया.”

अब शेख हसीना के बेटे ने शेख हसीना की ऐसी बातों को नकार दिया है. सजीब का मानना है कि शेख हसीना ने कोई बयान नहीं जारी किया है. शेख हसीना के बेटे हालांकि, उस इंटरव्यू को कैसे नकार सकते हैं, जो सत्ता में रहते हुए शेख हसीना ने दिया था. जिसमें शेख हसीना ने एक ‘व्हाइट मैन’ (अमेरिका) का जिक्र करते हुए बांग्लादेश की चुनाव में डील का खुलासा करके सनसनी मचा दी थी.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.