Alert Breaking News Conflict Geopolitics Indian-Subcontinent

भारत का वीजा न मिलने से बांग्लादेशी परेशान, किया हंगामा

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के तख्तापलट के बाद हिंदुओं के खिलाफ हमले और भारत-विरोधी प्रदर्शन के महज कुछ दिन बाद ही ढाका में भारतीय वीजा सेंटर पर लोगों ने हंगामा कर दिया है. बांग्लादेशी नागरिकों का आरोप है कि भारत वीजा देने में देरी कर रहा है. ऐसे में सैकड़ों की तादाद में बांग्लादेशी नागरिकों ने ढाता स्थित भारतीय वीजा सेंटर पर जबरदस्त हंगामा और नारेबाजी की.

शेख हसीना के इस्तीफे और उसके बाद बांग्लादेश में हुई हिंसा और अराजकता के चलते भारत ने वीजा सेंटर बंद कर दिया था. यहां तक की बॉर्डर पर भी नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी. मेडिकल कारणों के चलते पहले से वीजा पा चुके बांग्लादेशी नागरिकों को ही भारत में आने की इजाजत थी.

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने भी बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही पर लगाम लगा रखी है. क्योंकि बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक कई जगह घुसपैठ करने की कोशिश कर चुके हैं.

बांग्लादेशी नागरिक बड़ी संख्या में व्यापार के अलावा चिकित्सा और एजुकेशन के लिए वीजा पर भारत आते हैं. लेकिन वीजा सर्विस बंद होने के चलते भारत आना मुश्किल हो रहा है.

शेख हसीना के भारत आने के बाद से ही बांग्लादेश में भारत-विरोधी मुहिम चलाई जा रही थी. साथ ही बांग्लादेशी हिंदुओं पर जानलेवा हमले और मंदिरों में तोड़फोड़ की गई थी.

इस बीच बांग्लादेश में आई बाढ़ को लेकर भी भारत पर निशाना साधा गया. आरोप लगाया कि त्रिपुरा में एक डैम और फरक्का बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण बांग्लादेश के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. भारत के विदेश मंत्रालय ने फर्जी खबरों और वीडियो को खारिज करते हुए  बयान जारी कर बताया कि फरक्का बैराज कोई डैम नहीं है. बारिश के कारण झील में पानी का लेवल बढ़ गया है जिसके कारण पानी छोड़ा गया है. ऐसा हर साल किया जाता है.

ReplyForwardAdd reaction

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.