Alert Breaking News Geopolitics Russia-Ukraine War

मोदी ने की बाइडेन से फोन पर बात, यूक्रेन और बांग्लादेश पर की चर्चा

हाल ही में यूक्रेन के दौरे से लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात की है. मोदी ने बाइडेन को यूक्रेन दौरे को लेकर जानकारी दी और कहा कि भारत जल्द से जल्द शांति चाहता है. प्रधानमंत्री ने इसके अलावा बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर भी चर्चा की.

23 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन के दौरे पर गए थे और (यूक्रेन के) राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात कर युद्ध समाप्त करने पर चर्चा की थी. मोदी ने जेलेंस्की से दो टूक कहा था कि जंग के मैदान में किसी समस्या का समाधान नहीं निकल सकता है. किसी भी समस्या का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए ही निकाला जा सकता है.

सोमवार को पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा बाइडेन से फोन कॉल की जानकारी देते हुए लिखा कि हमने यूक्रेन की स्थिति के साथ-साथ कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर गहन चर्चा की. मोदी ने बताया कि मैंने यूक्रेन में जल्द से शांति और स्थिरता लौटने में भारत के समर्थन को दोहराया.

मोदी ने बाइडेन को बांग्लादेश में शेख हसीना के तख्तापलट और उसके बाद उपजे हालात पर मंत्रणा की. मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति से बांग्लादेश में जल्द से जल्द स्थिति सामान्य होने पर बात की. स दौरान भारत के प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासतौर से हिंदुओं की सुरक्षा पर जोर दिया.

5 अगस्त को बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना को हिंसक विरोध-प्रदर्शन के चलते अपने पद से इस्तीफा देकर भारत भागना पड़ा था. तब से शेख हसीना भारत में ही शरण लिए हुए हैं. शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद से ही वहां स्थिति नाजुक बनी हुई है. बांग्लादेश आर्मी के दिशा-निर्देश पर एक अंतरिम सरकार जरुर बनी है लेकिन हिंदुओं पर अत्याचार जारी हैं.

हिंदुओं पर हमलों के साथ-साथ मंदिरों में तोड़फोड़ की जा रही है. हिंदुओं को सभी सरकारी पदों से जबरन इस्तीफा देने को मजबूर किया जा रहा है. यहां तक की हिंदुओं को अपने घरों और श्मशान घाटों तक को बचाने के लिए कट्टरपंथी मुस्लिमों को वसूली देनी पड़ी रही है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.