Breaking News Reports

मोदी की 11वीं दिवाली सर क्रीक में, जवानों को खिलाई मिठाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वीं बार अपनी दीपावली सैनिकों के साथ मनाई. इस साल पीएम मोदी पहुंचे पाकिस्तान सीमा से सटे गुजरात के सर क्रीक में. इस दौरान पीएम मोदी ने बीएसएफ की एक फ्लोटिंग-बीओपी में सीमा की सुरक्षा का जायजा भी लिया.

प्रधानमंत्री मोदी ने जब से देश की कमान संभाली है, हर साल दीपावली सैनिकों के साथ मनाते हैं. इस बार दीपावली, राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के दिन पड़ी है. ऐसे में पीएम ने सुबह में गुजरात के केवड़िया में पैरा-मिलिट्री फोर्स की टुकड़ियों की सलामी ली और फिर सीधे सर क्रीक पहुंच गए.

सर क्रीक दुनिया के उन बेहद ही खतरनाक बॉर्डर में से एक है जो पूरी तरह नदी-नालों और दलदल से भरा है. यहां बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के जवान स्थायी सीमा चौकियों के बजाए फ्लोटिंग-बीओपी में तैनात रहते हैं. ये फ्लोटिंग बॉर्डर आउट-पोस्ट दरअसल, फास्ट पेट्रोल बोट्स होती हैं.

पीएम मोदी ने सर क्रीक एरिया में बीएसएफ की फ्लोटिंग-बीओपी में तैनात जवानों और अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें अपने हाथों से मिठाई खिलाई. (https://x.com/narendramodi/status/1851955730578051162)

प्रधानमंत्री ने सर क्रीक में तैनात भारतीय सेना, नौसेना और तटरक्षक बलों के सैनिकों से भी मुलाकात की. इस दौरान जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी सुरक्षाबलों की कर्तव्य और दृढ़ता की प्रशंसा करते हुए सीमाओं को सुरक्षित रखने का आह्वान किया. 

पीएम ने कहा कि कई बार दुश्मन (पाकिस्तान) की गलत निगाह इस इलाके पर रही है, लेकिन जवानों के पराक्रम के आगे दुश्मन टिक नहीं पाया. पीएम ने कहा कि देशवासी निश्चित है कि सीमा की सुरक्षा के लिए हमारे जवान मुस्तैद रहते हैं.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.