Breaking News Geopolitics Indo-Pacific Reports

जाने वाले हैं Trudeau, एलन की भविष्यवाणी

डोनाल्ड ट्रंप को एक बार फिर से अमेरिका का राष्ट्रपति बनाने में मदद करने के बाद ट्विटर (एक्स) के मालिक एलन मस्क ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की आगामी चुनाव में हार की भविष्यवाणी कर दी है.

अमेरिका में हुए हालिया चुनाव में ट्रंप की प्रतिद्वंदी (पूर्व) उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और (पूर्व) राष्ट्रपति जो बाइडेन की हार में एलन मस्क ने अहम भूमिका निभाई है.

दरअसल, एक्स पर एक यूजर ने मस्क से ट्रूडो को हटाने की गुजारिश की थी. इसके जवाब में मस्क ने रिप्लाई किया कि “आगामी चुनाव में  वो (ट्रूडो)  खुद चले (हार) जाएंगे.” कनाडा में अगले साल आम चुनाव हैं. (https://x.com/KatKanada_TM/status/1854592706187817084)

पिछले एक साल से एलन मस्क ने अपने एक्स अकाउंट पर बाइडेन और हैरिस के खिलाफ अभियान छेड़ रखा था तो ट्रंप के लिए जबरदस्त समर्थन जुटाया. मस्क ने खुले आम ट्रंप का समर्थन किया.

एक्स पर एलन मस्क के चुनावी अभियान को देखकर भी जानकार मान रहे हैं कि ट्विटर को खरीदने के पीछे बिजनेस नहीं राजनीतिक कारण था.

ट्रंप और ट्रूडो के बीच 36 का आंकड़ा रहा है. वर्ष 2018 में ट्रंप जब राष्ट्रपति थे तो ट्रूडो को एक ‘कमजोर और डरपोक’ प्रधानमंत्री करार दिया था. चुनावी अभियान में भी ट्रंप ने कनाडा की नीतियों की खुलकर आलोचना की है.

हालांकि, ट्रंप के इस चुनाव में जीतने के बाद ट्रूडो ने बधाई संदेश दिया है. ट्रूडो ने कहा कि “अमेरिका और कनाडा की दोस्ती से पूरी दुनिया जलती है. मैं और राष्ट्रपति ट्रंप मिलकर दोनों देशों की सुरक्षा और समृद्धि के लिए काम करेंगे.”

आतंकी संगठन खालिस्तान को समर्थन देने और भारत से दुश्मनी पालने के चलते, ट्रूडो की कनाडा सहित पूरी दुनिया में छीछालेदर हो रही है. अपने देश कनाडा में ही ट्रूडो का पॉपुलर ग्राफ गिरता जा रहा है.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.