Breaking News Conflict Islamic Terrorism Kashmir

किश्तवाड़ में Para कमांडो का सर्वोच्च बलिदान, आतंकियों से हुई थी मुठभेड़

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से लोहा लेते हुए भारतीय सेना के पैरा-एसएफ कमांडो नायब सूबेदार राकेश कुमार वीरगति को प्राप्त हुए हैं. सूबेदार राकेश अपने साथियों के साथ उन आतंकियों से मुकाबला कर रहे थे जिन्होंने दो दिन पहले ही दो विलेज डिफेंस गार्ड्स को मौत के घाट उतार दिया था.

भारतीय सेना की नगरोटा (जम्मू) स्थित व्हाइट नाइट कोर(16वीं कोर) के मुताबिक, किश्तवाड़ के भ्रत-रिज एरिया में एक ज्वाइंट काउंटर-टेरेरिस्ट ऑपरेशन के दौरान नायब सूबेदार राकेश कुमार ने सर्वोच्च बलिदान दिया है. इस ऑपरेशन को शनिवार को लॉन्च किया गया था.

दरअसल, शुक्रवार को किश्तवाड़ इलाके में आतंकियों ने दो विलेज डिफेंस गार्ड्स को अगवा करने के बाद मौत के घाट उतार दिया था. शनिवार को आतंकियों के इस ग्रुप की मूवमेंट भ्रत-रिज एरिया में पाई गई थी.

आतंकियों का पता लगाने के लिए भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर एक ऑपरेशन लॉन्च किया था. इस ऑपरेशन में सेना की 2 पैरा-एसएफ यानी स्पेशल फोर्सेज की यूनिट भी शामिल थी. नायब सूबेदार राकेश कुमार भी इस पैरा-एसएफ टुकड़ी का हिस्सा थे.

रविवार की सुबह, आतंकियों से कंटेक्ट हुआ और गनफाइट शुरु हो गई. मुठभेड़ के दौरान नायब सूबेदार राकेश कुमार वीरगति को प्राप्त हो गए।

थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पैरा-कमांडो राकेश कुमार के सर्वोच्च बलिदान पर शोक प्रकट करते हुए परिवार के साथ संवेदनाएं साझा की हैं.  (https://x.com/adgpi/status/1855589214479433852)

    • 2 years ago

    phkfax

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.