Breaking News Conflict DMZ Reports

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री गिरफ्तार, मार्शल-लॉ की दी थी सलाह

साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल की कुर्सी भले ही बच गई हो पर अब उन्होंने उसी रक्षा मंत्री को गिरफ्तार करवा दिया है जिनकी सलाह पर देश में मार्शल-लॉ लगाया गया था.

दो दिन पहले ही रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून ने देश में मार्शल-लॉ लगाने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. राष्ट्रपति योल ने इस्तीफा स्वीकर करने के बाद गिरफ्तार की आदेश सुना दिया. कर लिया गया है.

साउथ कोरिया के रक्षा मंत्री हुए गिरफ्तार, ये हैं आरोप

बीते सप्ताह मंगलवार को साउथ कोरिया में मार्शल लॉ लगाए जाने  में रक्षामंत्री की भूमिका पाए जाने के बाद उनको गिरफ्तार किया गया है. सिर्फ रक्षा मंत्री किम योंग को ही नहीं सेना के तीन और बड़े अफसरों को निलंबित किया गया है जो मार्शल लॉ लगाए जाने के ऑपरेशन में शामिल थे.

किम पर मार्शल लॉ लागू होने के बाद नेशनल असंबेली (पार्लियामेंट) में कमांडो भेजकर सांसदों को परिसर में घुसने से रोकने का आरोप लगाया गया है. साउथ कोरिया की मीडिया के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और रक्षा मंत्री की यात्राओं पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है.

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि “मार्शल लॉ में शामिल तीन वरिष्ठ कमांडर्स को निलंबित किया गया है. ये निलंबन संसद में सैनिकों की तैनाती को लेकर किया गया है.”

राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग हुआ फेल

शनिवार को साउथ कोरिया के राष्ट्रपति के खिलाफ संसद में महाभियोग का प्रस्ताव फेल रहा. महाभियोग से पहले ही राष्ट्रपति ने जनता से लाइव टीवी पर माफी मांग ली थी. राष्ट्रपति के इमोश्नल कार्ड खेले जाने के बाद उन्हें उन सांसदों ने संसद से वॉक आउट कर दिया जो मार्शल लॉ लगाए जाने के विरोध में थे. हालांकि रक्षा मंत्री की गिरफ्तारी के बाद भी आक्रोश शांत नहीं हुआ है. आने वाले दिनों में साउथ कोरिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल सकता है. (मार्शल लॉ पर माफी, साउथ कोरिया के राष्ट्रपति की बची कुर्सी)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.