Breaking News Conflict Geopolitics Indian-Subcontinent Islamic Terrorism

बांग्लादेश सीमा पहुंची अराकान आर्मी, म्यांमार के विद्रोही बढ़ाएंगे टेंशन

बांग्लादेश के बेहद करीब पहुंच गया है म्यांमार का विद्रोही गुट अराकान आर्मी. अराकान आर्मी ने दावा किया है कि बांग्लादेश के कॉक्स बाजार से सटे शहर माउंगदाव पर कब्जा कर लिया है और सेना के कमांडर को भागते हुए धर-दबोचा है. 

अराकान आर्मी का पर माउंगदाव पर कब्जा, जनरल को पकड़ा

अराकान आर्मी के प्रवक्ता के मुताबिक, माउंगदाव इलाके की आखिरी सैन्य चौकी पर भी अब ग्रुप का कब्जा हो गया है. साथ ही इलाके से भाग रहे म्यांमार सेना के जनरल थुरिन तुन को भी विद्रोहियों ने पकड़ लिया है. हालांकि विद्रोही ग्रुप के दावों पर म्यांमार सेना ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है. 

जिस इलाके पर विद्रोहियों का कब्जा, वो क्यों है अहम?

माउंगदाव, म्यांमार का उत्तरी इलाका है और बांग्लादेश के कॉक्स बाजार इलाके से सटा हुआ है. बांग्लादेश और म्यांमार का ये इलाका तकरीबन 271 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है. माउंगदाव के अलावा बांग्लादेश से सटे पलेतवा और बुथिदौंग इलाके पर पहले ही आराकान आर्मी ने कब्जा कर लिया था. इससे पहले म्यांमार के रखाइन राज्य के 17 में से तकरीबन 11 पर इसी ग्रुप ने अधिकार जमा लिया है. 

अब विद्रोही गुट की रखाइन राज्य के ऐन शहर पर नजर है, क्योंकि ऐन में ही म्यांमार आर्मी का सैन्य बेस है और इसी से सेना विद्रोहियों पर नजर रखती है. आराकान ग्रुप दूसरे विद्रोही संगठनों से हाथ मिलाते हुए आगे बढ़ रहा है और माना जा रहा है कि जल्द ही ऐन शहर पर भी कब्जा कर लेगा. अराकानआर्मी म्यांमार-बांग्लादेश सीमा पर एक स्वतंत्र देश स्थापित करने की कोशिश कर रही है. (https://x.com/in20im/status/1866722078893687011)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.