Breaking News Geopolitics Middle East Reports War

Palestine बैग लेकर संसद पहुंची प्रियंका, Israel का लाएगा कौन

संसद की शीतकालीन सत्र में एक बार फिर प्रियंका गांधी ने अपने बैग पर लोगों का ध्यान खींचा है. सोमवार को प्रियंका गांधी ‘फिलिस्तीन’ लिखे बैग के साथ संसद पहुंची.

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें उनके बैग में फिलिस्तीन लिखा हुआ है. इस बैग के जरिए प्रियंका गांधी ने ये संदेश देने की कोशिश की कि वो फिलिस्तीन के साथ हैं. वहीं प्रियंका गांधी ने इसके जरिए मोदी सरकार के खिलाफ वैचारिक विरोध भी जता दिया है, क्योंकि भारत सरकार पिछले साल 7 अक्टूबर से इजरायल के पक्ष में खड़ी दिखी है.

हालांकि मोदी सरकार ने फिलिस्तीन के साथ भी प्रतिबद्धता जताई है पर इजरायल की कभी खिलाफत नहीं की है और आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से साथ खड़ी दिखाई पड़ी है.

अंग्रेजी में ‘फिलिस्तीन’ लिखा बैग

वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने एक बार फिर से सांकेतिक तौर पर अपना समर्थन फिलिस्तीन के पक्ष में दिखाया है. प्रियंका गांधी ने संसद में फिलिस्तीन लिखा हुआ पीला, लाल, हरा, काला रंग का कलरफुल बैग ले रखा था.

पिछले सप्ताह फिलिस्तीनी अधिकारी से मिलीं थी प्रियंका

पिछले सप्ताह ही प्रियंका गांधी ने दिल्ली में फिलिस्तीनी दूतावास के चार्ज डे एफेयर्स (प्रमुख) अबेद एलराजेग अबू जाजेर से मुलाकात की थी. फिलिस्तीनी राजदूत ने प्रियंका गांधी को वायनाड लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी थी. इस दौरान राजदूत ने इंदिरा गांधी और यासर अराफात के मुलाकात की तस्वीर प्रियंका गांधी को गिफ्ट की थी.

इस मुलाकात में प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन को अपना समर्थन दिया था. प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन के लोगों के ‘न्याय और अधिकार’ पर यकीन रखने की बात कही थी.

बीजेपी ने कसा तंज, मुस्लिम वोट के लिए लिया बैग

प्रियंका गांधी के हाथ में फिलिस्तीन लिखे बैग को देख सियासत तो होनी ही थी. केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है. बघेल ने कहा ,”प्रियंका मुस्लिम वोट के तुष्टिकरण के लिए फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर आई हैं.” (नेतन्याहू को दिखाई आंख, संबंध खल्लास !)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.