Breaking News Reports

मिलिट्री स्टेशन में बच्ची का शव बरामद, राजधानी के शंकर विहार की घटना

राजधानी दिल्ली के बेहद सुरक्षित माने जाने वाले शंकर विहार मिलिट्री स्टेशन में एक बच्ची का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है.

मासूम लड़की शंकर विहार में अपने माता-पिता के साथ रहती थी और एक दिन पहले अचानक लापता हो गई थी. दिल्ली पुलिस पूरे मामले की संजीदगी से जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, लड़की का शव एक खाली बिल्डिंग से बरामद हुआ है. भारतीय सेना ने पुलिस को जांच में पूरी तरह सहयोग का भरोसा दिया है.

सोमवार की शाम बच्ची शंकर विहार से लापता हो गई थी. माता-पिता ने दिल्ली कैंट में तैनात सैन्य अधिकारियों से पूरे मामले की शिकायत की.

मिलिट्री पुलिस ने शंकर विहार स्टेशन में सघन तलाशी अभियान छेड़ दिया. देर शाम तक कोई अता-पता ना चलने पर पुलिस से संपर्क साधा गया. मंगलवार की सुबह बच्ची का शव बरामद हुआ.

दिल्ली कैंट के स्टेशन कमांडर ने शोक जताते हुए दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार से लगातार संपर्क में रहकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है.

वसंत विहार के करीब शंकर विहार में भारतीय सेना के ऑफिस और इंस्टीट्यूट के साथ ही रिहायशी आवास हैं. दिल्ली में तैनात अधिकारियों और सैनिक अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं. बाहरी लोगों के यहां आवाजाही पर सख्त रोक है.

यहां तक की शंकर विहार मेट्रो स्टेशन पर भी बिना किसी कारण और आई-कार्ड के गैर-सैनिकों की एंट्री भी बंद है. ऐसे में मिलिट्री स्टेशन के भीतर शव बरामद होने से कैंट में हड़कंप मच गया है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.