Breaking News India-Pakistan Kashmir Reports TFA Exclusive

सोनमर्ग टनल से बिलबिलाया पाकिस्तान, सोशल मीडिया को बनाया जंग का मैदान

कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोनमर्ग टनल के उद्घाटन से पाकिस्तान की छाती पर सांप लोटने लगे हैं. एलओसी पर भारतीय सेना के हाथों पिटाई खाने के बाद अब पाकिस्तान ने सोशल मीडिया को हथियार बनाकर झूठा नैरेटिव गढ़ने की कोशिश की है.

टीएफए की इंवेस्टीगेशन में ये बात सामने आई है कि 13 जनवरी यानी जिस दिन पीएम मोदी ने सोनमर्ग में जेड मोड टनल का उद्घाटन किया था, उस दिन पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था.

जानकारी के मुताबिक, 13 जनवरी को पाकिस्तानी ट्विटर (एक्स) अकाउंट पर 75 प्रतिशत कंटेंट कश्मीर में प्रधानमंत्री मोदी की कश्मीर यात्रा की आलोचना से जुड़ा था. ये हाल जब है जब पाकिस्तान में ट्विटर पर बहुत हद तक प्रतिबंध लगा है. यूट्यूब पर तो कश्मीर, मोदी और सोनमर्ग टनल से जुड़ा आंकड़ा 88 प्रतिशत तक पहुंच गया था.

इंस्टाग्राम पर तो भारत-विरोधी पोस्ट की बाढ़ आ गई थी. इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान से लगभग शत-प्रतिशत (100 परसेंट) कंटेंट मोदी, कश्मीर और भारत को गाली देने से जुड़ा था. रैडिट तक पर 42 प्रतिशत निगेटिव कंटेंट दिखाई पड़ा.

भारत-विरोधी हैशटैग

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों ने 13 जनवरी को बेहद खास हैशटैग को ट्रैंड और वायरल करने की नापाक (नाकाम) कोशिश की थी. इन हैशटैग में ‘कश्मीर’, ‘मोदी विजिट कश्मीर’, ‘आईआईओजेके’ (इंडिया इलीगली ऑक्यूपाइड कश्मीर), ‘फासिस्ट मोदी’ इत्यादि शामिल थे.

टीएफए ने 13 जनवरी से पहले चार दिन यानी 9-12 जनवरी के सोशल मीडिया गतिविधियों की रिसर्च की, तो पाया कि भारत-विरोधी पोस्ट थोड़ी कम थी. 13 जनवरी को अचानक सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई. ऐसे में साफ है कि, पाकिस्तान ने एक सोची समझी तैयारी के साथ सोशल मीडिया पर एंटी-इंडिया प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश की थी.

इन हैशटैग के जरिए पाकिस्तान ने दुनिया को दिखाने की कोशिश की कि भारत ने गैर-कानूनी तरीके से कश्मीर पर कब्जा कर रखा है. जबकि हकीकत ये है कि पाकिस्तान ने पीओके पर गैर-कानूनी तरीके से कब्जाया हुआ है.

पीओके के बिना कश्मीर अधूरा: राजनाथ

यही वजह है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोनमर्ग टनल के अगले दिन ही जम्मू कश्मीर के अखनूर में एलओसी के करीब से पाकिस्तान को बड़ी चेतावनी दे डाली थी. राजनाथ सिंह ने साफ कहा था कि “पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) के बगैर भारत का जम्मू कश्मीर अधूरा है.”

राजनाथ सिंह ने पीओके को भारत का ‘मुकुट-मणि’ घोषित कर दिया. साथ ही पीओके से संचालित आतंकी संगठनों और लॉन्च-पैड्स को बंद करने की चेतावनी दे डाली. (POK के बिना जम्मू कश्मीर अधूरा, पाकिस्तान ने बना दिया आतंक का अड्डा)

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.