Breaking News Geopolitics Indo-Pacific

ट्रंप-मोदी मुलाकात, दो महान देशों का संगम

व्हाइट हाउस में दिखी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच गहरी दोस्ती वाली केमेस्ट्री. पीएम मोदी को देखते ही सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति ने आगे बढ़कर गले लगाया. पूरी दुनिया की जिस महामुलाकात को लेकर नजरें टिकीं हुई थीं, वो मुलाकात हो चुकी है. 

पीएम मोदी का ट्रंप प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर स्वागत किया. इस दौरान ट्रंप ने कहा, पीएम मोदी का व्हाइट हाउस में होना बड़े सम्मान की बात है. पीएम मोदी का स्वागत करते हुए ट्रंप बोले, “मैं और मोदी पक्के दोस्त हैं, आगे भी रहेंगे.”

हाथ मिलाया, पुराने दोस्त की तरह एक दूसरे को गले लगाया

पीएम मोदी के व्हाइट हाउट पहुंचते ही ट्रंप और मोदी ने एक साथ बैठने से पहले हाथ मिलाया और एक-दूसरे को गले लगाया. ट्रंप ने पीएम मोदी से हाथ मिलाते ही कहा, “मैंने आपको बहुत याद किया.” इसके बाद ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मौजूद अपने अधिकारियों और मंत्रियों से पीएम मोदी का आधिकारिक परिचय करवाया, जिनमें विदेश मंत्री मार्को रूबियो, एलन मस्क, अमेरिकी एनएसए शामिल थे.

इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रंप को उनके “भव्य” चुनावी जीत पर बधाई दी और कहा, “मैं अपने पिछले अनुभव से कह सकता हूं कि आपके पहले कार्यकाल में हमारे साथ काम करने से भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाएंगे.”

व्हाइट हाउस में पीएम मोदी का होना सम्मान की बात: डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन ने व्हाइट हाउस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “पीएम मोदी का यहां होना बड़े सम्मान की बात है. वह मेरे बहुत पुराने दोस्त हैं. हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध रहे हैं और हमने 4 साल की अवधि के दौरान रिश्ते को बनाए रखा. हमने अभी फिर से शुरुआत की है. मुझे लगता है कि हमारे पास बात करने के लिए कई बहुत बड़ी चीजें हैं. नंबर वन यह है कि वे हमारे तेल और गैस खरीदने जा रहे हैं. हमारे पास दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक तेल और गैस है. उन्हें इसकी जरूरत है और हमारे पास यह है. हम व्यापार के बारे में बात करने जा रहे हैं.”

ट्रंप ने पुराने दोस्त की तरह किया स्वागत: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने द्विपक्षीय बैठक से पहले कहा कि “मैं भारत के लोगों की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देता हूं. भारत में मुझे तीसरी बार सरकार चलाने का जनादेश दिया गया. हम समान ऊर्जा और उत्साह के साथ मिलकर काम करेंगे. ट्रंप ने एक पुराने दोस्त की तरह मेरा स्वागत किया, मुझे नमस्ते ट्रंप और हाउडी मोदी की याद दिलाई.”

पीएम मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं: ट्रंप

इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “पीएम मोदी भारत में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और वह और मेरे बीच बहुत अच्छी दोस्ती है और हम अपने देशों के बीच संबंधों को मजबूत करना जारी रखेंगे.”

पीएम मोदी ने ट्रंप से कहा कि “वे भारत के राष्ट्रीय हितों को ‘सर्वोच्च’ रखेंगे, जैसे ट्रंप, अमेरिका के हितों को सबसे ऊपर रखते हैं.”

ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए व्हाइट हाउस लौटने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच यह मुलाकात हुई है. पीएम मोदी आधिकारिक यात्रा के लिए अमेरिका जाने वाले और चुनावी जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप से मिलने वाले चौथे विदेशी नेता हैं. (मोदी पहुंचे वाशिंगटन DC, तुलसी गबार्ड से की सबसे पहले मुलाकात)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.