Breaking News

खबरें फटाफट: जानना जरूरी है!

  • मॉरीशस के नेशनल डे पर चीफ गेस्ट बनेंगे पीएम मोदी

12 मार्च को मॉरीशस के नेशनल डे के कार्यक्रम में चीफ गेस्ट बनेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने शुक्रवार को संसद में घोषणा की. पीएम नवीन रामगुलाम ने कहा, “यह भारत और मॉरीशस के बीच मजबूत ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों हैं और पीएम मोदी को चीफ गेस्ट बनाना मॉरीशस के लिए विशिष्ट सम्मान की बात है.” 

  • ईडी ने बीबीसी पर लगाया 3 करोड़ 44 लाख से ज्यादा का जुर्माना

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस इंडिया पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी निवेश नियमों (एफडीआई) के उल्लंघन के आरोप में 3 करोड़ 44 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है. ये कार्रवाई सरकार द्वारा निर्धारित 26 फीसदी एफडीआई सीमा का पालन नहीं करने पर की गई है. कंपनी के तीन निदेशकों जाइल्स एंथनी हंट, इंदु शेखर सिन्हा और पॉल माइकल गिबन्स पर भी 1 करोड़ 14 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया है. फेमा के तहत ये कार्रवाई की गई है. तीन निदेशकों और वित्त प्रमुख को 4 अगस्त 2023 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था.

  • पाकिस्तान ने 154 भारतीयों को दिया वीजा

पाकिस्तान ने 154 भारतीयों को श्री कटास राज मंदिर का दर्शन करने के लिए वीजा दिया है. भारत में पाकिस्तान उच्चायोग ने घोषणा की कि उसने पाकिस्तान के चकवाल जिले में पवित्र श्री कटास राज मंदिर के दर्शन के लिए 154 भारतीय तीर्थयात्रियों को वीजा प्रदान किया है. श्री कटास राज मंदिर में 24 फरवरी से 2 मार्च, 2025 तक तीर्थयात्रा का आयोजन किया गया है. पुराणों में कहा गया है कि मंदिर का तालाब भगवान महादेव के आंसुओं बना है. 

  • जानबूझकर अनिश्चितता पैदा करते हैं ट्रंप- पूर्व अमेरिकी राजदूत

रूस-यूक्रेन युद्ध मामले में पूर्व अमेरिकी दूत कर्ट वोल्कर का बयान सामने आया है. कर्ट वोल्कर ने कहा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जानते हैं कि यूक्रेन के साथ युद्ध को खत्म करने के लिए रूस को रोकना होगा, लेकिन वह यह भी चाहते हैं कि यूक्रेन, अमेरिका द्वारा दी गई मदद के बदले पैसे चुकाए” वोल्कर ने कहा, “ट्रंप की रणनीति यह है कि वह जानबूझकर अनिश्चितता पैदा करते हैं और उन्हें ऐसे बयान देने पसंद हैं, जिससे लोग हैरान हों.”

  • हम शिरी और बाकी बंधकों को वापस लाने के लिए दृढ़ संकल्पित: नेतन्याहू

इजरायली महिला की जगह लावारिस शव भेजे जाने से भड़के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू. नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि “हमास को इसकी पूरी कीमत चुकानी होगी. हम अपने सभी जीवित और मृतक बंधकों के साथ शिरी को घर लाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि हमास समझौते के इस क्रूर और दुर्भावनापूर्ण उल्लंघन की कीमत चुकाएंगे. हम हमास से उनके खून का बदला लेंगे.”

  • सलमान रुश्दी के हमलावर ने लगाए फ्री फिलिस्तीन के नारे

सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में पेशी के दौरान फिलिस्तीन के पक्ष में नारे लगाए. लेखक सलमान रुश्दी पर 2022 में चाकू से हमला करने के मामले के आरोपी ने अपने बचाव में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है. इसके बाद उसके वकीलों ने बिना किसी गवाह को बुलाए अपनी दलीलें समाप्त कर दीं. 27 साल के आरोपी हादी मतार ने जज के सामने कहा, कि उसे कुछ नहीं कहना, लेकिन मीडिया के सामने आते ही हादी ने फ्री फिलीस्तीन की नारेबाजी की.

  • बीजिंग ने ऑस्ट्रेलिया को दी लाइव फायरिंग की वॉर्निंग

ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच तनातनी देखने को मिली है. चीनी सेना के परमाणु सैन्य अभ्यास के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लड़ाकू विमान ने तस्मान सागर के ऊपर शक्ति प्रदर्शन किया. लेकिन चीन ने लाइव फायरिंग के नाम पर डराया. ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने कहा, “चीनी नौसेना ने चेतावनी दी है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तस्मान सागर के ऊपर उड़ान भर रहे विमान एक गुप्त ‘लाइव-फायर’ अभ्यास के ऊपर से उड़ रहे हैं.”

  • चीन और अमेरिका के बीच हुई बातचीत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन पर टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद चीन के उप-प्रधानमंत्री हे लीफेंग और अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के बीच शुक्रवार को वीडियो कॉल के जरिए बैठक हुई. अमेरिका की ओर से अनुरोध के बाद हुई इस बातचीत में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की गई.

  • कनाडा ने 7 लैटिन अमेरिकी क्रिमिनल ग्रुप को आतंकवादी संगठन घोषित किया

अमेरिका के बाद अब कनाडा ने भी 7 लैटिन अमेरिकी आपराधिक समूहों को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है. ये एक्शन कनाडा की आपराधिक संहिता के तहत की गई है. कनाडा के नागरिक सुरक्षा मंत्री डेविड मैकगिन्टी ने कहा कि, अब कनाडाई कानून प्रवर्तन एजेंसियां फेंटेनाइल तस्करी के खिलाफ मजबूती से कार्रवाई कर सकेंगी.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.