Breaking News Geopolitics Russia-Ukraine War

पुतिन की चिंता कम करें, ट्रंप ने जताया अपनों से खतरा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ ओवल ऑफिस में तीखी बहस के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन देशवासियों को नसीहत दी है, जो रूस को घेर रहे हैं. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि हमें पुतिन की चिंता कम करनी चाहिए बल्कि ड्रग माफिया और प्रवासी गैंग की ज्यादा फिक्र करनी चाहिए.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि “हमें पुतिन की चिंता कम और प्रवासी दुष्कर्म गिरोह, ड्रग माफिया, हत्यारे और मानसिक संस्थानों से आए लोगों की ज्यादा फिक्र करनी चाहिए, ताकि हमारा हाल यूरोप जैसा न हो!”

जेलेंस्की के अमेरिका दौरे के बाद से दुनिया में तनाव बढ़ गया है. एक ओर तो अमेरिका है जिसने यूरोपीय देशों को झटका देते हुए रूस से आत्मीयता बढ़ाई है, तो दूसरी ओर यूरोपीय देश हैं, जो रूस के साथ-साथ अमेरिका के खिलाफ भी लामबंद हो रहे हैं.

हमें पुतिन की चिंता कम करनी चाहिए, अपनों से है खतरा: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर अवैध निवासियों का मुद्दा एक बार फिर से उठाया है. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की अमेरिका पहुंचे थे. व्हाइट हाउस में जेलेंस्की के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति के साथ बहस हुई जिसके बाद मामला इतना बिगड़ गया था कि जेलेंस्की ने अमेरिका में लंच नहीं किया था.

ट्रंप ने भी जेलेंस्की के लिए रखे गए डिनर कार्यक्रम को रद्द कर दिया, जिसके बाद जेलेंस्की अमेरिका से सीधे लंदन पहुंचे जहां यूरोपीय देशों के साथ यूक्रेन सम्मेलन में हिस्सा लिया. सम्मेलन को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने होस्ट किया था.

वाशिंगटन में जेलेंस्की ने नहीं किया था ड्रेस कोड का पालन, जेलेंस्की को  देखते ही ट्रंप चिढ़े

दरअसल डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की में रिश्ते कभी भी सामान्य नहीं रहे हैं. उसकी वजह पूर्व अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन है. जेलेंस्की हमेशा से रिपब्लिकन पार्टी के प्रिय रहे हैं. पिछले साल अमेरिका के चुनावों के दौरान जेलेंस्की ने ट्रंप के खिलाफ चुनाव प्रचार किया था. इसके अलावा चुनाव के दौरान भी ट्रंप ने जेलेंस्की पर अमेरिकी पैसे मांगने को लेकर सवाल खड़े किए थे. 

अब जब ट्रंप सत्ता में हैं और दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात कर रहे हैं. इसी कड़ी में ट्रंप और जेलेंस्की को भी मुलाकात के लिए बुलाया गया था, उस दौरान यूक्रेन के साथ खनिज समझौता भी किया जाना था. 28 फरवरी को व्हाइट हाउस मीटिंग से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को एक खास संदेश भेजा था, जिसे जेलेंस्की ने नहीं माना. व्हाइट हाउस की ओर से जेलेंस्की को मैसेज दिया गया था कि  ट्रंप के साथ बैठक के दौरान परंपरागत ब्लैक ड्रेस छोड़कर ब्लेजर पहनने के लिए कहा गया.

व्हाइट हाउस ने एक बार नहीं दो-दो बार जेलेंस्की को ब्लेजर पहनकर व्हाइट हाउस आने के लिए कहा था. लेकिन जेलेंस्की ने व्हाइट हाउस की बात को दरकिनार करते हुए यूक्रेन का लोगो लगा हुआ ब्लैक ड्रेस पहनकर ही व्हाइट हाउस पहुंचे. जेलेंस्की को जैसे ही ब्लैक ड्रेस में ट्रंप ने देखा, वो चिढ़ गए. ब्लैक ड्रैस को एक विरोध-स्वरूप माना गया. साथ ही इस ड्रैस से साफ हो गया कि जेलेंस्की जल्द युद्ध खत्म करने के लिए तैयार नहीं हैं और अभी जारी रखना चाहते हैं.

पत्रकार ने भी पूछा था, जेलेंस्की के ड्रेस को लेकर सवाल 

ट्रंप और जेलेंस्की में बातचीत के दौरान एक अमेरिकी पत्रकार ने जेसेंस्की के ड्रेस को लेकर सवाल भी पूछा था. जर्नलिस्ट ने ट्रंप के साथ बैठक के दौरान पूछा था, “व्हाइट हाउस में आने के लिए आपने ड्रेस कोड का पालन नहीं किया. क्या आपके पास सूट नहीं था?” पत्रकार के इस सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस हंस पड़े थे. 

हालांकि, जेलेंस्की ने पत्रकार के सवाल पर जवाब देते हुए कहा था,”युद्ध  खत्म होने तक मैं इसी ड्रेस में रहूंगा. आपको इससे कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. युद्ध खत्म हो जाएगा तो आपसे भी अच्छा सूट पहनूंगा.”

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.