Breaking News Geopolitics Russia-Ukraine War

ईस्टर पर आएगी खुशखबरी, होगा रूस-यूक्रेन युद्धविराम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भरपूर कोशिश है कि ईस्टर से पहले रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम करा दिया जाए. ट्रंप ने ये इच्छा, सोमवार से एक बार फिर सऊदी अरब में होने जा रही शांति वार्ता से पहली जताई है. इस बार सऊदी अरब में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, रूस के डेलिगेशन के साथ होने जा रही है.

यूक्रेन में यूएन शांति सेना की तैनाती से जेलेंस्की का इंकार

रूस और अमेरिका की ये बैठक ऐसे समय में हो रही है जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने फिर कहा है कि रूस से सटे बॉर्डर पर यूरोपीय देशों के सैनिकों को तैनात किया जाना बेहतर विकल्प है.

जेलेंस्की ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है जिसमें यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना (यूएन पीसकीपिंग मिशन) को तैनात करने के लिए कहा गया था. जेलेंस्की ने कहा कि इंग्लैंड और दूसरे यूरोपीय देश, अमेरिका के बिना एक अलग फोर्स खड़ा करनी की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में युद्धविराम के दौरान यूक्रेन में इंग्लैंड के नेतृत्व वाली यूरोपीय फोर्स को तैनात किया जाना चाहिए.

रूस, हालांकि पहले ही यूक्रेन में किसी बाहरी देश की सेना की तैनाती पर कड़ा एतराज जता चुका है.

पूरी दुनिया में 20 अप्रैल को मनाया जाएगा ईस्टर का त्योहार

अगले महीने यानी 20 अप्रैल को पूरी दुनिया में ईस्टर का त्योहार मनाया जाएगा. ईसाई धर्म की मान्यता के अनुसार, सूली पर चढ़ाने के तीन बाद ईसा मसीह एक बार फिर से जिंदा हो गए थे. ऐसे में उनके फिर से जिंदा होने गुड फ्राइडे के तीन बाद हर साल, ईसाई समुदाय ईस्टर का त्यौहार मनाता है.

अमेरिका राष्ट्रपति ने इच्छा जताई है कि 20 अप्रैल यानी ईस्टर से रूस और यूक्रेन के बीच 30 दिन का अस्थायी युद्धविराम स्थापित करा दिया जाए. मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से ढाई घंटे लंबी फोन पर बातचीत के बाद ट्रंप ने ये भी कहा था कि रूस और यूक्रेन के बीच स्थाई युद्धविराम की भी कोशिश की जाएगी.

सोमवार को सऊदी अरब में रूस-अमेरिका की दूसरे राउंड की मीटिंग

ट्रंप और पुतिन की फोन पर हुई बातचीत के बाद सोमवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में रूस और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल के बीच दूसरी वार्ता होने जा रही है. इससे पहले एक राउंड मीटिंग सऊदी अरब के जेद्दा में अमेरिका और यूक्रेन के विदेश मंत्रियों के बीच भी हो चुकी है.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.