Breaking News Geopolitics Indian-Subcontinent

पीएम मोदी को 22वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, श्रीलंका बना भरोसेमंद मित्र

श्रीलंका के तीन दिवसीय दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनुरा दिसानायके ने कोलंबो में न सिर्फ भव्य स्वागत किया बल्कि श्रीलंका के सबसे बड़े पुरस्कार से भी सम्मानित किया है. द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने तथा भारत-श्रीलंका के बीच साझा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को बढ़ावा देने के पीएम मोदी के असाधारण प्रयासों के सम्मान में श्रीलंका सरकार द्वारा प्रतिष्ठित मित्र विभूषण पदक से सम्मानित किया है.

दिसानायके से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने श्रीलंका को भारत के पड़ोसी से ‘ज्यादा बड़ा’ मित्र बताया.

श्रीलंका, भारत का पारंपरिक ही नहीं भरोसेमंद मित्र है: पीएम मोदी 

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘मित्र विभूषण सम्मान’ का मेडल पहनाकर सम्मानित किया है. पीएम मोदी ने ये सम्मान 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया. पीएम मोदी और श्रीलंका राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने ज्वाइंट प्रेसकॉन्फ्रेंस की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा- “हमारी नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी’ और विजन ‘महासागर’, दोनों में श्रीलंका का विशेष स्थान है. भारत ने ‘सबका साथ सबका विकास’ के विजन को अपनाया है. हम अपने पार्टनर देशों की प्राथमिकताओं को भी महत्व देते हैं. पिछले 6 महीनों में ही हमने 100 मिलियन डॉलर से अधिक राशि के लोन को ग्रांट में बदला है. भारत और श्रीलंका के बीच सदियों पुराने आध्यात्मिक और आत्मीयता भरे संबंध हैं.” 

पीएम मोदी ने कहा, “राष्ट्रपति दिसानायके ने जो सम्मान दिया है, वो भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक संबंधों और गहरी मित्रता का सम्मान है. भारत के लिए यह गर्व का विषय है कि हमने एक सच्चे पड़ोसी मित्र के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है. चाहे 2019 का आतंकी हमला हो, कोविड महामारी हो, या हाल में आया आर्थिक संकट, भारत हर कठिन परिस्थिति में श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा रहा है.” (https://x.com/narendramodi/status/1908427629713142066)

पीएम मोदी ‘मित्र विभूषण’ के योग्य: अनुरा कुमारा दिसानायके

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी की तारीफ की. अनुरा दिसानायके ने कहा, “यह सम्मान केवल किसी नेता को नहीं, बल्कि भारत-श्रीलंका के गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को समर्पित है. पीएम मोदी इस सम्मान के पूरी तरह से योग्य हैं. श्रीलंका और भारत की मित्रता समान मूल्यों, आपसी सम्मान और साझे हितों पर आधारित है.” (https://x.com/anuradisanayake/status/1908430708822994996)

पीएम मोदी को मिला 22 वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

मित्र विभूषण पदक प्रधानमंत्री मोदी को किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा प्रदान किया गया 22वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है. पीएम मोदी को पिछले 10 सालों में रूस, यूएई, बहरीन, गुयाना, मॉरीशस, बारबाडोस, फिलिस्तीन, मिस्र, पापुआ न्यू गिनी और भूटान अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुका है. मॉरीशस से तकरीबन 3 महीने पहले कुवैत ने  ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर से नवाजा था. पीएम मोदी के पिछले 2 वर्षों के अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों पर नजर डालें तो पता चलता है कि उन्हें कौन-कौन से अवार्ड मिले हैं.

बारबाडोस:ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस

गुयाना:द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस

डोमिनिका:डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर

नाइजीरिया:ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर

रूस: ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल

भूटान:ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो

पापुआ गिनी: ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू

मिस्र: ऑर्डर ऑफ द नाइल

फ्रांस: ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर

ग्रीस: ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित किए जा चुके हैं. 

(समुद्री सुरक्षा प्राथमिकता, कोलंबो में भारत-श्रीलंका के बीच होगी बड़ी रक्षा डील)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.