Breaking News Geopolitics Russia-Ukraine War

अमेरिका के प्लान से घबराया यूक्रेन, ट्रंप को दिया न्योता

रूस-यूक्रेन के बीच सहमति बनाने के लिए अमेरिका का प्लान लगभग तैयार है.अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही रूस-यूक्रेन में सीजफायर लागू हो सकता है, क्योंकि ट्रंप के विशेष दूत ने यूक्रेन के 4 क्षेत्रों का मालिकाना हक देने की रणनीति साझा की है. इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोडोडिमिर जेलेंस्की ने डोनाल्ड ट्रंप को यूक्रेन आने का न्योता दिया है. जेलेंस्की का कहना है कि “ट्रंप एक बार यूक्रेन आएं, यहां की हालत देखें और फिर किसी नतीजे पर पहुंचे.” जेलेंस्की ने ट्रंप को यूक्रेन आने का न्योता ऐसे वक्त में दिया है जब रूस ने रविवार को सूमी शहर पर भयंकर मिसाइल अटैक किया है, जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जबकि 100 से ज्यादा लोग गंभीर हुए हैं. अटैक तब किया गया जब लोग चर्च में प्रार्थना कर रहे थे.

कोई भी फैसला लेने से पहले यूक्रेन के युद्धग्रस्त इलाके में आएं ट्रंप- जेलेंस्की 

जेलेंस्की ने डोनाल्ड ट्रंप से आग्रह किया कि “वह किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले या कोई भी एग्रीमेंट करने से पहले यूक्रेन का दौरा करें.” जेलेंस्की ने ट्रंप को यूक्रेन आने का न्योता देते हुए कहा, “ट्रंप, कोई भी फैसला लेने से पहले, किसी भी तरह की बातचीत करने से पहले यूक्रेन आकर यहां आम लोगों, नागरिकों और योद्धाओं से मिलें. यहां के अस्पतालों और चर्चों का दौरा करें.” 

सूमी में अटैक, जेलेंस्की ने पुतिन को बताया दरिंदा

रविवार को यूक्रेन के शहर सूमी में बड़ा हमला किया गया है. इस अटैक को इस साल का सबसे बड़ा हमला कहा जा रहा है. पाम संडे के दिन जब सैकड़ों की संख्या में लोग अपने बच्चों और परिवार के साथ चर्च में प्रेयर करने गए थे, तब बड़ा मिसाइल अटैक किया गया. एक मिसाइल यूनिवर्सिटी की इमारत पर गिरी, दूसरी सड़क के बीचोंबीच फटी. सूमी पर हुए हमले में कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है, तो कई इमारतों के ढह जाने के कारण लोग मलबे में दब गए हैं. अटैक के बाद चीखपुकार मच गई. मृतकों का आंकड़ा 30 के पार पहुंच गया. यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस पर हमला बोलते हुए मिसाइल अटैक को जानबूझकर किया गया हमला बताया है, जेलेंस्की ने लिखा “केवल दरिंदे ही ऐसा कर सकते हैं. निर्दोष लोगों की जान लेना और वो भी उस दिन जब लोग चर्च में पूजा के लिए जाते हैं – पाम संडे के दिन.” 

ट्रंप के विशेष दूत ने दिया यूक्रेन का दो टुकड़े करने वाला प्लान

तीन साल से चल रहे युद्ध की समाप्ति के लिए पिछले सप्ताह ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ रूस पहुंचे थे. स्टीव विटकॉफ और पुतिन के बीच सेंट पीटर्सबर्ग में 4 घंटे से ज्यादा मीटिंग चली थी. इस बातचीत के बाद अब जो खबर आई है वो जेलेंस्की के लिहाज से अच्छी नहीं है, यूक्रेन-रूस डील को लेकर ट्रंप प्रशासन ने चौंकाने वाला सुझाव तैयार किया है. ट्रंप के विशेष दूत ने यूक्रेन के कुछ अहम इलाके रूस को देने की वकालत की है. स्टीव विटकॉफ ने यूक्रेन के उन चार इलाकों को रूस को देने को कहा है, जो रूस-यूक्रेन युद्ध का सबसे बड़ा कारण रहा है.

मॉस्को के साथ बातचीत का नेतृत्व कर रहे स्टीव विटकॉफ ने व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की और पुतिन से की गई सीधी बात उनके सामने रखी है. विटकॉफ ने कहा, “यूक्रेन में युद्धविराम का सबसे सटीक रास्ता यह है कि रूस को 2022 में अवैध रूप से कब्जाने की कोशिश किए गए चार पूर्वी यूक्रेनी क्षेत्रों की जिम्मेदारी दे देनी चाहिए.” माना जा रहा है कि ट्रंप को दिया गया प्लान सामने आने के बाद ही जेलेंस्की ने अपील की है कि कोई फैसला लेने से पहले ट्रंप को यूक्रेन का दौरा करना चाहिए. (https://x.com/BRICSinfo/status/1911814340472168771)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.