Breaking News Conflict India-Pakistan Kashmir Khalistan

खालिस्तान-पाकिस्तान का बाप आया सामने, पहलगाम को लेकर लंदन में बढ़ी तनातनी

शर्मनाक है कि जहां पूरी दुनिया में पहलगाम नरसंहार को लेकर निंदा की जा रही है, वहीं लंदन में रह रहे खालिस्तानी समर्थक इस नरसंहार को लेकर खुशी मनाते दिखे. लेकिन खालिस्तानी आतंकियों और पाकिस्तानियों के समर्थक लोगों की खुशी उस वक्त काफूर हो गई जब इनका सामना सच्चे भारतीयों से हो गया. लंदन में भारतीयों ने एकजुट होकर तिरंगा लहराया, भारत माता जय के नारे लगाए, जिसके बाद खालिस्तानी और पाकिस्तानी समर्थकों को नौ दो ग्यारह होना पड़ा.

भारतीय उच्चायोग के सामने खालिस्तानियों का हुआ सच्चे भारतीयों से सामना

लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने हाथों में खालिस्तानी झंडा लेकर लोग इकट्ठा हुए. इन लोगों ने भारत के विरोध और पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी की. लेकिन जैसे ही भारतीयों को इसके बारे में पता चला, भारतीय लोग भी उच्चायोग के सामने एकत्रित हो गए. भारतीयों के हाथों में तिरंगा था और पूरा इलाका भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा. 

सिखों ने भारत के लिए बलिदान दिया, पता नहीं क्यों खालिस्तानी करते हैं आतंकियों का समर्थन:प्रवासी भारतीय

भारतीय प्रवासियों ने आतंकवाद की निंदा करते हुए नारे लगाए और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के जिम्मेदार आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शन करने वाले प्रवासी भारतीयों ने कहा, “हम भारत और प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन करने के लिए एकत्र हुए हैं. निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है. मुझे नहीं पता कि खालिस्तानी लोग आतंकियों का समर्थन क्यों कर रहे हैं. अगर आप इतिहास देखें तो सिखों ने भारत के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है.” 

भारतीयों को देख भाग खड़े हुए खालिस्तानी समर्थक

लंदन में एकजुट हुए खालिस्तानियों की हालत उस वक्त पतली हो गई जब भारतीयों ने जो बोले सो निहाल का सिख नारा लगाना शुरु कर दिया. भारत के खिलाफ नारेबाजी करने वाले खालिस्तानी समर्थक चुप्पी साध लिए. प्रवासी भारतीय और खालिस्तानी समर्थकों की भीड़ को देखते हुए लंदन पुलिस मौके पर मौजूद रही, जिसके बाद किसी भा तरह के टकराव को रोका गया. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.