Breaking News Conflict India-Pakistan Islamic Terrorism TFA Exclusive

ऑपरेशन सिंदूर: मोदी का दृढ़ और सशक्त जवाब

1. प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व किया

● प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए अग्रिम पंक्ति में नेतृत्व किया और यह सुनिश्चित किया कि भारत का प्रतिकार प्रभावी और निर्णायक हो

● हमले के समय पूर्व निर्धारित विदेश यात्रा पर होने के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने तुरंत कमान संभाली और भारत की ओर से उपयुक्त जवाब की योजना बनाई.

2. सुनियोजित रणनीति और उपयुक्त जवाब

● प्रधानमंत्री मोदी ने हमले पर तत्काल प्रतिक्रिया देने के भारी दबाव के आगे झुकने की बजाय संयम और दूरदृष्टि से काम लिया

● उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सिंधु जल संधि को निलंबित करने से लेकर सैन्य कार्रवाई तक हर कदम पूरी योजना के साथ उठाया जाए और उसे सही समय पर अंजाम दिया जाए.

● हमले के दिन ही लगभग आम सहमति बन गई थी कि भारत इसका बदला जरूर लेगा. इससे यह आशंका बढ़ गई थी कि पाकिस्तान और आतंकी की संगठन तैयारी कर सकते हैं और भारत के जवाबी कदम को नाकाम कर सकते हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने रणनीति भ्रम की स्थिति बनाई और यह सुनिश्चित किया कि आत्मविश्वास के बावजूद कोई भी भारत की जवाबी कार्रवाई की तारीख को अनुमान न लगा सके. 

● हमले का केंद्र केवल आतंकवादी ठिकानों पर रखने की रणनीति को व्यापक रूप से सराहा गया यहां तक कि विपक्षी नेता पी चिदंबरम ने भी प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने बड़ी समझदारी से एक सटीक सैन्य प्रतिक्रिया अपनाई, जो केवल उन विशिष्ट लक्ष्यों तक सीमित थी, जिन्हें आतंकवादी संगठनों की मुख्य बुनियादी ढांचा माना जाता था. 

3. प्रधानमंत्री मोदी आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने पर पूरी तरह से केंद्रित रहे.

● पाकिस्तान के साथ इस पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ये सुनिश्चित किया कि उद्देश्य पाकिस्तान को सशक्त जवाब देना ही रहे.

● प्रधानमंत्री मोदी जी के वैश्विक चुनौती बन चुके आतंकवाद को समाप्त करने पर निरंतर ध्यया और स्थिर प्रयासों का ही परिणाम है कि वैश्विक समुदाय द्वारा भारत को मिला समर्थन.

4. पूर्वनिर्धारित हमले की बजाय सशक्त प्रतिक्रिया

● पाकिस्तान बार-बाप उकसावे और भारत के नागरिकों पर हमलों के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने ये सुनिश्चित किया कि भारत पाकिस्तान में किसी भी हालत में नागरिकों पर हमला न करे. 

● उनका दृष्टिकोण शुरूआत से ही समान और सुसंगत रहा है. पिछले कुछ दिनों में भारत की सैन्य प्रतिक्रिया या तो आतंकवादी ठिकानों पर थी या पाकिस्तान के उन सैन्य प्रतिष्ठानों पर जो भारत में नागरिकों पर हमलों को समर्छन या सहायता प्रदान कर रहे थे. 

5. प्राचीन ऐतिहासिक समस्याओं का समाधान और भविष्य के लिए तत्परता

● समय-समय पर सिंधु जल संधि में असंतुलन को लेकर चिंताएँ व्यक्त की गई थीं. प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस संधि को स्थगित करना एक ऐतिहासिक कदम था.

● यह न केवल पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाएगा, बल्कि हमारे देश के लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा. 

● प्रधानमंत्री मोदी ने एक नया सिद्धांत स्थापित किया, जिसमें यह निश्चित किया गया कि भविष्य में होने वाला कोई भी आतंकवादी हमला युद्ध के कृत्य के रूम में माना जाएगा. इससे आगामी कार्रवाई की दिशा और स्वरूप निर्धारित हुए और यह विचार समाप्त हो गया कि आतंकवादी और उनके समर्थन करने वाले अलग-अलग होते हैं.  

6. भारत हमेशा सही था

● पहलगाम हमले के बाद की स्थिति एक और उदाहरण है, जब प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक कार्रवाई कानूनी और नैतिक रूप से सही हो. 

● इतिहास पहलगाम हमले पर भारत की प्रतिक्रिया को सूझबूझ और सिद्धांतों पर आधारित प्रतिक्रिया के रूप में याद करेगा. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.