प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा में ‘जी7 संपर्क सत्र’ में आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों को आड़े हाथों लिया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने चीन, अमेरिका, तुर्किए का नाम लिए बिना कहा कि आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए हमारी सोच और नीति स्पष्ट होनी चाहिए और आतंकवाद के समर्थक देशों को भी इसकी कीमत चुकानी होगी.’’
आतंकियों के शागिर्दों को पुरस्कार देते हैं कुछ देश:पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘एक तरफ हम अपनी प्राथमिकता के आधार पर हर तरह के प्रतिबंध लगाने में जल्दबाजी करते हैं. दूसरी तरफ, जो देश खुले तौर पर आतंकवाद का समर्थन करते हैं, उन्हें पुरस्कृत किया जाता है. कई देश आतंकवाद को खुले तौर पर आतंकवाद को समर्थन करते हैं. वह आतंकवादियों के शागिर्दों को पुरस्कार भी देते हैं.
पीएम मोदी के इस बयान को अमेरिका के संदर्भ में देखा जा रहा है, क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले जनरल असीम मुनीर को लंच पर बुलाया है. जबकि पहलगाम नरसंहार में सीधे तौर पर पाकिस्तान का हाथ है. भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत कमर तोड़ दी है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को दोहराया और पहलगाम में हुए भयावह आतंकवादी हमले की निंदा करने के लिए नेताओं को धन्यवाद दिया.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद आईएमएफ पाकिस्तान को दिया था लोन
मोदी ने आतंकवाद फैलाने वाले देश और आतंक से पीड़ित देशों को एक तराजू में तोलने पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी. साथ ही आईएमएफ जैसे वैश्विक संस्थानों को भी आड़े हाथों लिया जो आतंकवाद के प्रति चुप्पी साधे रहते हैं. गौरतलब है कि पहलगाम हमले के तुरंत बाद आईएमएफ ने पाकिस्तान को लोन देने का ऐलान किया था.
ग्लोबल साउथ की आवाज बना भारत: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने जी7 में अपने संबोधन के दौरान ‘ग्लोबल साउथ’ की चिंताओं और प्राथमिकताओं पर ध्यान दिए जाने का भी आह्वान किया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज को वैश्विक मंच पर पहुंचाना अपनी जिम्मेदारी समझता है. उपलब्धता, पहुंच, सामर्थ्य, स्वीकार्यता के मूलभूत सिद्धांतों पर आगे बढ़ते हुए भारत ने समावेशी विकास का मार्ग चुना है’’
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), एनर्जी और टेक्नोलॉजी पर भी बात की. मोदी ने सात देशों के समूह के नेताओं और कनैनिस्किस में जी7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित नेताओं के साथ एक तस्वीर ‘एक्स’ पर साझा की. पीएम मोदी ने लिखा, ‘‘वैश्विक प्रगति के लिए एक साथ! प्रमुख वैश्विक चुनौतियों और बेहतर ग्रह के लिए साझा आकांक्षाओं पर जी7 नेताओं के साथ सार्थक विचार विमर्श हुआ.”

Leave feedback about this