Breaking News Reports

पाकिस्तान ने बैन किए Youtube चैनल, भारत से पिटने के बाद बेइज्जती नहीं हुई सहन

पाकिस्तान की इस्लामाबाद अदालत ने देश विरोधी, झूठी सामग्री फैलाने के आरोप में 27 यूट्यूब चैनलों पर बैन का आदेश दिया है, जिन यूट्यूब चैनल को बैन किया गया है उनमें जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान का चैनल भी शामिल है. बैन किए गए चैनलों में पत्रकारों और राजनीतिक एक्सपर्ट्स के कई नाम शामिल हैं. इस्लामाबाद की ये कार्रवाई पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) की अपील पर की है.  

पाकिस्तान ने 27 यूट्यूब पर लगाया बैन

पाकिस्तान की साइबर सुरक्षा जांच एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर 27 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक करने का आदेश दिया है. इन सभी यूट्यूब चैनलों पर पाकिस्तान की सेना और सरकार के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप लगाया गया है.

ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनलों में पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का निजी यूट्यूब अकाउंट और पाकिस्तान की प्रमुख विपक्षी और इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल भी शामिल है. कोर्ट की ये कार्रवाई पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की अपील पर की गई है.

एफआईए का आरोप है कि “ये चैनल देश विरोधी कंटेंट पोस्ट कर देश को बदनाम करने की साजिश रच रहे थे.” अदालत के न्यायिक मजिस्ट्रेट अब्बास शाह ने कहा कि “एफआईए की ओर से इन चैनलों के विरुद्ध जो सबूत पेश किए गए वो सही हैं.”

असीम मुनीर और सेना के खिलाफ बोलने की मिली सजा

पहलगाम नरसंहार के बाद ऑपरेशन सिंदूर में भारत के हाथों पिटने के बाद से ये चैनल, पाकिस्तानी सेना पर सवाल खड़े कर रहे थे. बैन किए गए चैनल्स ने फेल्ड (फील्ड) मार्शल असीम मुनीर को कटघरे में खड़ा किया था. साथ ही जब असीम मुनीर को पिटने के बाद प्रमोट करके फील्ड मार्शल बनाया गया, उस वक्त भी इन चैनल्स ने विरोध की आवाज उठाई थी. पीटीआई और इमरान खान अक्सर सवाल उठाते रहते हैं. जब असीम मुनीर ने ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में लंच किया था, तब भी यूट्यूब चैनल्स ने कहा था कि मुनीर, ट्रंप से भीख मांगने गए हैं तो किसी ने कहा था कि ट्रंप ने मुनीर को हड़काया है. माना जा रहा है कि यही बातें असीम मुनीर को अखर रही थीं. 

इमरान खान की पार्टी ने कहा था, “असीम मुनीर चला रहे सरकार“

इमरान खान और उनकी पार्टी पीटीआई ने कुछ दिन पहले डोनाल्ड ट्रंप और आसिम मुनीर की मुलाकात के बाद एक बयान जारी किया था. बयान में कहा गया कि “पाकिस्तान में अब सच सामने आ गया है कि देश पाकिस्तानी सरकार नहीं बल्कि सेना चला रही है.”

पाकिस्तान के इन यूट्यूब चैनल पर लगाई गई रोक

पाकिस्तान की कोर्ट ने जिन यूट्यूब चैनल्स पर रोक लगाई है, उनमें इमरान खान के अलावा मोईद पीरजादा, हैदर मेहदी, सिद्दीकी जान, सबीक काज़मी ओरया मकबूल जान, आरज़ू काज़मी, साजिद गोंडल. हबीब अकरम आदि जैसे कई नाम शामिल हैं.

पाकिस्तान अपने ही नागरिकों के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को “एंटी-स्टेट” बताकर बंद कर रहा है. लेकिन सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के इस फैसले के खिलाफ मुहिम छेड़ दी गई है, और इसका जिम्मेदार फेल्ड मार्शल मुनीर को बताया जा रहा है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.