Breaking News Reports

लालकिले में घुसपैठ की कोशिश, 5 बांग्लादेशी गिरफ्तार

स्वतंत्रता दिवस से कुछ दिन पहले दिल्ली के लाल किले से 5 संदिग्ध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है. लाल किले की सुरक्षा के दौरान हाईअलर्ट दिल्ली पुलिस के जवानों ने बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है. 

ये सभी अवैध तरीके से लाल किले में घुसने की कोशिश कर रहे थे. सवाल है कि आखिर ये लोग लाल किले में क्यों प्रवेश करना चाहते थे, क्यो किसी के आदेश के बाद लाल किले में किसी तरह की कोई प्लानिंग की गई है. इस घटना के बाद चौकसी और बढ़ा दी गई है.

5 बांग्लादेशियों से एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

लाल किला परिसर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे पांच बांग्लादेशियों को दिल्ली पुलिस से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए सारे बांग्लादेशी अवैध प्रवासी हैं. 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इन सभी ने गुपचुप तरीके से लाल किले में प्रवेश करने की कोशिश की. उस वक्त सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को कुछ शक हुआ, जिसके बाद इन लोगों से पूछताछ हुई, लेकिन कोई सही-सही उत्तर नहीं दे पाए, जिसके बाद सभी पांचों को हिरासत में ले लिया गया.

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाईअलर्ट, डमी बम नहीं पकड़ पाए पुलिसवाले

पुलिस पूछताछ में पांचों के पास से कुछ डॉक्यूमेंट मिले हैं, जो बांग्लादेश के हैं. पुलिस के मुताबिक, सभी की उम्र 20-25 वर्ष है और सभी दिल्ली में लेबर का काम करते हैं. पुलिस ये पता कर रही है कि आखिर ये लोग लाल किला परिसर में किस मकसद से घुस रहे थे.

इस घटना के बाद दिल्ली में और हाईअलर्ट कर दिया गया है. क्योंकि बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ की कोशिश के साथ ही एक और चूक सामने आई है, जिसमें कई पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने डमी बम लेकर किले में प्रवेश किया, लेकिन कोई सुरक्षाकर्मी इसे डिटेक्ट नहीं कर पाया. स्पेशल सेल की टीम डमी बम लेकर किले में प्रवेश करने में सफल रही, जिसके बाद सात पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.