Breaking News Reports Russia-Ukraine War

रूस-यूक्रेन युद्ध में अमेरिका का सरेंडर, जेलेंस्की के तख्तापलट की प्लानिंग!

रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने में नाकाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को लेकर हुआ है बड़ा खुलासा. बताया जा रहा है कि ट्रंप और वेंस ने मिलकर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के तख्तापलट की कोशिश की थी. 

बताया जा रहा है कि मार्च के महीने में जब जेलेंस्की का व्हाइट हाउस में टकराव हुआ था, उस वक्त जेलेंस्की को यूक्रेन के राष्ट्रपति पद से हटाने और उनकी जगह नए चेहरे के तौर पर अमेरिका ने कुछ पश्चिमी देशों से बात की थी और यूक्रेन के सेनाध्यक्ष रह चुके वैलेरी जैलुझनी को अमेरिका राष्ट्रपति बनाना चाहता था.

इस बीच ट्रंप ने सोमवार को बड़ा बयान देते हुए कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध रोकना जटिल है.

जेलेंस्की को हटा यूक्रेन के पूर्व आर्मी चीफ को ट्रंप बनाना चाहते थे राष्ट्रपति

अमेरिकी उप राष्ट्रपति ने वेस्ट के कई देशों से इस बारे में चर्चा की थी. इन चर्चाओं के बाद जिस नाम पर सहमति बनी, वह थे- वैलेरी जैलुझनी. वैलेरी रूस के खिलाफ युद्ध में शुरुआत से ही यूक्रेन के सेनाध्यक्ष के रूप में भूमिका में थे, लेकिन साल 2024 में जेलेंस्की ने कुछ टकरावों के बाद उन्हें हटा दिया गया था और ब्रिटेन में यूक्रेन के राजदूत के तौर पर तैनात किया गया था.

खुलासा हुआ है कि जेडी वैंस ने वैलेरी से बात करने के लिए कई बार ब्रिटेन स्थित दूतावास में फोन किया और उनसे बात करने की कोशिश की. इतना ही नहीं वैलेरी तक पहुंचने के लिए वैंस की टीम ने कई राजनयिकों से बात की, लेकिन यूक्रेन के पूर्व सेनाध्यक्ष ने अमेरिका से बात करने से मना कर दिया था. साथ ही वैलेरी ने जे डी वेंस के प्रयासों के बारे में जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ को बताया था. 

यूक्रेन के वफादार हैं वैलेरी जैलुझनी, जिन्होंने जेलेंस्की को नहीं दिया धोखा

जेलेंस्की और वैलेरी के बीच रूस युद्ध को लेकर कुछ मुद्दों पर बहस हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच दरार पैदा हुई थी. लेकिन बावजूद इसके यूक्रेन के पूर्व सेनाध्यक्ष ने जेलेंस्की और यूक्रेन के साथ वफादारी दिखाई. 

इसकी बानगी तब देखने को मिली जब व्हाइट हाउस में ट्रंप से हुई बहस के मुद्दे पर जेलेंस्की, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से चर्चा करने और उनका समर्थन लेने पहुंचे थे. उस वक्त वैलेरी ने ही एयरपोर्ट पर जेलेंस्की तो रिसीव किया और हाथ मिलाते एक तस्वीर एक्स पर पोस्ट की थी, जिसमें कहा था कि “आगे का रास्ता आसान नहीं होगा, लेकिन हम हर चुनौती को साथ पार कर जाएंगे.” 

आपको बता दें कि वैलेरी को बतौर आयरन जनरल की पहचान मिली है.

रूस से जंग में अग्रणी भूमिका में रहे. रूस ने जब फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था, तब वैलेरी को रूसी टैंकों को रोकने और उन्हें तबाह करने के लिए ऐसा चक्रव्यूह रचा कि रूस जैसे ताकतवर सेना को लंबे समय तक रोका जा सका.

रूस-यूक्रेन युद्ध रोकना जटिल है: डोनाल्ड ट्रंप

रूस-यूक्रेन जंग पर ट्रंप ने सोमवार को बड़ा बयान दिया, कहा, “अमेरिका अब यूक्रेन पर कोई पैसा खर्च नहीं करता है. हम नाटो से निपटते हैं, यूक्रेन से नहीं. हम युद्ध को खत्म करना चाहते हैं. और इस संबंध में व्लादिमीर पुतिन से बात भी की है. रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकना मेरे लिए सबसे आसान था, लेकिन यह अब जटिल होता जा रहा है.” 

ट्रंप ने कहा, “वह परमाणु निरस्त्रीकरण चाहते हैं और उन्होंने पुतिन से परमाणु मिसाइलों के बारे में भी बात की है. हम नाटो को मिसाइलें देते हैं और वे यूक्रेन को देते हैं. हम अब यूक्रेन पर पैसा नहीं खो रहे, बल्कि कमा रहे हैं.”

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.