Breaking News LOC Terrorism

एलओसी के पास घुसपैठ नाकाम, 2 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में नाकाम की गई है बड़ी घुसपैठ. एक खुफिया जानकारी के आधार पर शुरु की गई मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया गया है. पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है. मारे गए दोनों आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की फिराक में थे, लेकिन पहले से ही सतर्क सुरक्षाबलों के संयुक्त ऑपरेशन में आतंकियों को ढेर कर दिया गया है, वहीं पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज किया गया है.

एलओसी के करीब मारे गए 2 आतंकी, सेना ने जारी किया बयान

भारत-पाकिस्तान के लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास 2 आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मारकर बड़ी सफलता हासिल की है.

सेना के चिनार कोर ने एक्स पर एनकाउंटर से जुड़ी जानकारी साझा की है. चिनार कोर ने लिखा,  जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर सेना और जम्मू पुलिस ने अभियान चलाकर दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया. सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठियों को चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की और दो आतंकवादियों को मार गिराया, ऑपरेशन जारी है.

पिछले महीने ऑपरेशन शिवशक्ति में मारे गए थे आतंकी

30 जुलाई को भारतीय सेना ने पुंछ इलाके में ‘ऑपरेशन शिव शक्ति’ शुरु किया था. इस ऑपरेशन में इलाके में छिपे आतंकवादियों की तलाश की गई थी. जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर चलाए गए इस ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा के हथियारों से लैस 2 आतंकवादियों को मार गिराया था. 

मारे गए आतंकियों के पास से दो असॉल्ट राइफलें, गोला बारूद, एक पिस्टल, हैंड ग्रेनेड, दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), दवाई, कम्युनिकेशन डिवाइस और अन्य लॉजिस्टिक सामान मिला था. मारे गए आतंकी सीमा पार से एक लंबी तैयारी के साथ किसी बड़े अटैक को अंजाम देने के लिए भेजे गए थे.

पहलगाम नरसंहार के बाद हाईअलर्ट हैं सुरक्षाबल

पहलगाम में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने 22 अप्रैल को 26 पर्यटकों और स्थानीय युवक को मारकर दहशत फैलाने की कोशिश की थी. लेकिन भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों और उनके सरगनाओं पर कड़ी चोट दी थी. जैश और लश्कर के हेडक्वार्टर मिट्टी में मिला दिए गए थे. 

बाद में ऑपरेशन महादेव के तहत सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में वो 3 आतंकियों को मारा गया था, जिन्होंने निर्दोष पर्यटकों की जान ली थी.

मुंह की खाए पाकिस्तान को कश्मीर में शांति रास नहीं आ रही, इसलिए आए दिन नई साजिशें रच रहा है. लेकिन सीमा पर हाईअलर्ट सेना और बीएसएफ के जवान आतंकी घुसपैठ को रोक रहे हैं और आतंकियों को जहन्नुम में पहुंचा रहे हैं.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.