Breaking News Russia-Ukraine War

बातचीत के लिए मॉस्को आएं जेलेंस्की, पुतिन का ऑफर

रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्ति को लेकर मीटिंग के लिए अमेरिका के दिए गए अल्टीमेटम के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा बयान दिया है. बुधवार को पुतिन ने कहा, मैं यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मिलने को तैयार हूं, लेकिन क्या उनसे मिलने का कोई मतलब है. अगर जेलेंस्की युद्ध शांति के लिए मिलना चाहते हैं, तो मॉस्को आएं. वहीं पुतिन ने एक बार फिर से कीव के नाटो में शामिल होने को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है.

रूस का इरादा क्षेत्रीय विस्तार का नहीं: पुतिन

रूस-यूक्रेन को लेकर पुतिन ने कई बड़ी बातें की हैं, और इस बात पर भी जोर दिया कि रूस चाहता है कि क्षेत्र में शांति आए. पुतिन ने कहा कि, “हर देश को अपनी सुरक्षा गारंटी चुनने का अधिकार है, जिसमें यूक्रेन भी है. लेकिन, यही सिद्धांत रूस की सुरक्षा पर भी लागू होता है. अगर सच में जेलेंस्की चाहते हैं कि शांति आए तो मॉस्को आएं, मैं, जेलेंस्की से मिलने के लिए तैयार हूं.”

पुतिन ने इस बात पर जोर दिया कि, “यूक्रेन युद्ध में रूस का इरादा क्षेत्रीय विस्तार नहीं है, बल्कि ‘लोगों के अधिकारों’ की रक्षा के लिए हैं.” 

रूसी हितों के लिए खतरा है नाटो का विस्तार: पुतिन

नाटो देशों पर एक बार फिर से पुतिन भड़के हैं. पुतिन ने कहा, “हम यूक्रेन के नाटो में शामिल होने के खिलाफ हैं. पुतिन ने वॉर्निंग देते हुए कहा, नाटो गठबंधन का पूर्व की ओर विस्तार रूसी हितों के लिए खतरा है. हम इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे.”

पुतिन ने कहा, “यूक्रेन युद्ध के लिए पश्चिमी देश जिम्मेदार हैं, जो यूक्रेन को हथियार और आर्थिक मदद मुहैया करा रहे हैं.”

आपको बता दें कि फ्रांस, जर्मनी, इटली, ईयू बार-बार यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी पर जोर दे रहे हैं. जिसमें यूक्रेन को नाटो देशों की तरह एक सुरक्षा देने का प्रावधान हो.

शांति से समाधान हो तो ठीक नहीं तो जंग से खत्म होगी समस्या: पुतिन

पुतिन ने अमेरिका के शांत के ऑफर की तारीफ की. कहा कि “अगर बुद्धिमानी दिखाई जाए तो अमेरिकी प्रशासन के समाधान के आह्वान को देखते हुए एक शांतिपूर्ण समाधान संभव है, कोशिश की जा सकती है. लेकिन वो ऑफर अगर यूक्रेन को स्वीकार नहीं है तो संघर्ष का समाधान सैन्य तरीके से करना होगा.”

रूस ने बीती रात यूक्रेन पर 500 से ज्यादा ड्रोन और दो दर्जन मिसाइलों से हमला किया. यह हमला ऐसे समय किया गया, जब जेलेंस्की और यूरोपीय नेता यूक्रेन की सुरक्षा को मजबूत करने और अमेरिका की अगुआई में शांति प्रयासों को गति देने के लिए वार्ता कर रहे हैं. यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, रूसी हमले में पश्चिम और मध्य यूक्रेन को निशाना बनाया गया और पांच लोग घायल हुए. वहीं ईयू अध्यक्ष के विमान को जाम किए जाने से नाटो और ईयू देशों में गुस्सा है. इंटेलिजेंस एजेंसियां रूस पर गंभीर आरोप लगा रही हैं.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.