Skip to content
  • देश-दुनिया की टॉप खबरें
  • तीन दिन भी ना टिका युद्धविराम, रूस-यूक्रेन में फिर जबरदस्त भिड़ंत
  • सेना के लिए CBRN व्हीकल्स, कुल 1.10 लाख करोड़ के सैन्य साजो सामान को मंजूरी
  • एस-400 की आखिरी स्क्वाड्रन नवंबर में, पुतिन के दौरे से पहले रूस का दावा
  • रशिया को AK-203 की बुलेट्स सप्लाई, अडानी डिफेंस को मिला ऑर्डर
  • अरुणाचल में भारत-चीन कोर कमांडर बैठक, फेस-ऑफ के चलते एलएसी पर तनातनी
September 7, 2026
  • Defence
    • Weapons
    • Acquisitions
  • War
    • Russia-Ukraine
    • History
  • Conflict
    • LOC Conflict
    • LAC Conflict
    • DMZ Conflict
    • Kashmir Conflict
    • Armenia-Azerbaijan
    • Africa
  • Geopolitics
    • India-China
    • Indo-Pacific
    • India-Pakistan
    • Indian-Subcontinent
    • Middle East
    • NATO
    • IOR
  • Terrorism
    • Islamic Terrorism
    • Khalistan
    • Lone-Wolf
  • Alert
    • Breaking News
    • Current News
  • Viral
    • Videos
    • News
  • Classified
    • Reports
    • Documents
  • About Us
  • Login
  • Defence
    • Weapons
    • Acquisitions
  • War
    • Russia-Ukraine
    • History
  • Conflict
    • LOC Conflict
    • LAC Conflict
    • DMZ Conflict
    • Kashmir Conflict
    • Armenia-Azerbaijan
    • Africa
  • Geopolitics
    • India-China
    • Indo-Pacific
    • India-Pakistan
    • Indian-Subcontinent
    • Middle East
    • NATO
    • IOR
  • Terrorism
    • Islamic Terrorism
    • Khalistan
    • Lone-Wolf
  • Alert
    • Breaking News
    • Current News
  • Viral
    • Videos
    • News
  • Classified
    • Reports
    • Documents
  • About Us
  • Login
TheFinalAssault Blog Alert Breaking News नेपाल में अराजक प्रदर्शनकारी, पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया
Breaking News Indian-Subcontinent

नेपाल में अराजक प्रदर्शनकारी, पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया

  • by TFA Desk
  • September 9, 2025
  • Less than a minute
  • 12 months ago
Facebook Twitter Youtube LinkedIn Pinterest Whatsapp Print Share via Email

नेपाल में प्रदर्शनकारी बेकाबू हैं. सोशल मीडिया बैन के खिलाफ शुरु हुए जेन ज़ी का विद्रोह मंगलवार को अराजकता में बदल गया. काठमांडू और नेपाल के कई इलाकों से आई हिंसक तस्वीरें, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्रियों और मौजूदा मंत्रियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.

शर्मनाक ये है कि इस हिंसक प्रदर्शन में नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनाल की पत्नी रविलक्ष्मी चित्रकार की मौत हो गई. प्रदर्शनकारियों पर ही पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगाया गया है. 

वहीं प्रदर्शनकारियों ने उम्र का लिहाज किए बिना 79 वर्षीय नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी आरजू राणा देउबा पर भी अटैक किया गया. इस हमले में दोनों घायल हैं, जैसे तैसे प्रदर्शनकारियों के चंगुल में फंसे शेर बहादुर देउबा और आरजू को बचाया गया. 

नेपाल में पूर्व पीएम झालानाथ खनल की पत्नी की मौत, प्रदर्शनकारियों ने घर में लगाई थी आग

नेपाल में अच्छा खासा दबदबा और पकड़ रखने वाले पूर्व पीएम और सीपीएन के वरिष्ठ नेता झालानाथ खनल की पत्नी की हिंसक प्रदर्शन में मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को दल्लू स्थित उनके घर में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी थी, जिसमें उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गईं.

खनल को नेपाल की सेना द्वारा घर में आग लगने से पहले ही रेस्क्यू कर लिया गया था. झालानाथ खनल के आवास पर पहले से ही हमले की आशंका थी, जिसके कारण प्रदर्शनकारियों के पहुंचने से पहले ही उन्हें घर से निकाल लिया गया था. लेकिन इस बात की आशंका नहीं थी कि पूर्व पीएम के न होने पर प्रदर्शनकारी उनके घर को आग लगा देंगे. 

जिस वक्त प्रदर्शनकारियों ने हमला बोला, घर में उनकी पत्नी और बेटा निर्भीक खनल मौजूद थे. आग लगते ही सुरक्षाकर्मियों ने खनल की पत्नी को अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन इलाज के दौरान कीर्तिपुर बर्न अस्पताल में उनकी मौत हो गई. 

आपको बता दें कि झालानाथ खनल साल 2011 में नेपाल के प्रधानमंत्री रहे थे.

79 वर्षीय पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा 

नेपाल के एक और पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा पर भी अटैक किया गया. प्रदर्शनकारियों ने उन्हें लहूलुहान कर दिया. देउबा ने भीड़ के बीच भागने की कोशिश की, वहीं उनकी पत्नी और ओली सरकार की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा के साथ भी भीड़ ने मारपीट की. 

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शेर बहादुर देउबा को घायल अवस्था में देखा जा सकता है. जैसे तैसे सीढ़ी लगाकर बुजुर्ग देउबा को प्रदर्शनकारियों के बीच से सुरक्षाकर्मियों ने बचाया. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

शेर बहादुर देउबा नेपाल में 5 बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं और मौजूदा समय में नेपाल कांग्रेस के अध्यक्ष हैं. नेपाल कांग्रेस की मदद से ही ओली सरकार सत्ता में थी.

प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी पीएम समेत कई मंत्रियों को घेरकर पीटा

प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू में नेपाल के वित्त मंत्री और उप प्रधानमंत्री विष्णु प्रसाद पौडेल को भी पीटा है. पौडेल को एक गली में घेरकर पीटा गया. इस घटना का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक प्रदर्शनकारी पौडेल को पैरों से मारते दिखता है. इसके बाद प्रदर्शनकारी पौडेल को पकड़कर अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिए.  नेपाल के वित्त मंत्री को सड़क पर दौड़ाया गया और उन्हें बुरी तरह पीटा गया. 

पीएम ओली के बाद राष्ट्रपति ने भी दिया इस्तीफा

तनावपूर्ण हालात को देखते हुए नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और सेना की शरण में चले गए. पीएम ओला का इस्तीफा राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने स्वीकार कर लिया, लेकिन इसके बाद राष्ट्रपति पौडेल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद भी प्रदर्शनकारी नहीं शांत हुए और अभी नहीं तो कभी नहीं के नारे लगाते रहे.

Tags:

attack on ex PMbalen shahFacebookformer Prime Minister Sher Bahadur DeubaGen ZGen Z protestersgeneration zInstagramK.P. Sharma OliKathmanduKathmandu protestsNepalNepal ArmyNepal Army ChiefNepal ex PM wife diedNepal firingNepal minister resignationNepal protestNepal social media banNepal violenceOli resignedPM OliSocial Media PlatformsWhatsAppX Ban

Share This Post:

Facebook Twitter Youtube LinkedIn Pinterest Whatsapp Print Share via Email

TFA Desk

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.
Previous Post

नेपाल में सेना ने संभाला मोर्चा, PM मोदी ने जताई हालात पर चिंता

Next Post

दोहा में इजरायल की एयरस्ट्राइक, हमास नेताओं पर हमला

Independent journalism

Stay Connected

News Categories

Alert

1139

Breaking News

4789

Classified

583

Conflict

1032

Defence

533

Geopolitics

1759

Terrorism

340

War

1094

News Videos

The Final Assault

Your Source for Unbiased News and Analysis

KNOW MORE
Subscription 01

Subscribe To Our
Newsletter

No spam, notifications only about latest news & updates.

The Final Assault is meant to make you aware of the role our security apparatus plays in your lives. We are committed to defence and security related issues of the nation beside the strategic affairs and geo-political situations around the globe.

Search By Tags

China Donald Trump IAF Indian Army Indian Navy India Pakistan dispute India US relations Israel Hamas war Operation Sindoor Op Sindoor Pakistan PM Modi Putin Russia Ukraine war Ukraine war

Search By Categories

© 2023 TheFinalAssault | All Rights Reserved. Designed by Shadow infosystem (P) Ltd.