Breaking News Indian-Subcontinent

बांग्लादेश के सुरक्षा हालात खराब, विदेश मंत्रालय में हाई कमिश्नर तलब

बांग्लादेश में आए दिन भारत विरोधी बयान पर नई दिल्ली ने दिखाई है सख्ती. भारत के सेवेन सिस्टर्स यानि नॉर्थ ईस्ट के 07 राज्यों पर कब्जे की बांग्लादेश की ओर से दिए जा रहे अनाप शनाप बयान पर विदेश मंत्रालय ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. 

विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तलब करके बयानबाजी पर लगाम लगाने को कहा है, साथ ही बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा की चिंता जताई है क्योंकि ढाका में भारतीय राजनयिक और स्टाफ को धमकाया जा रहा है.

सोमवार को एक बांग्लादेशी नेता ने ढाका की रैली में पूर्वोत्तर भारत को भारत से अलग करने में अलगाववादी ताकतों को मदद करने की बात कही थी, जिसे भारत ने बेहद गंभीरता से लिया है.

भारत को लेकर बांग्लादेश में उगला जा रहा जहर, बांग्लादेश के राजनयिक तलब

बांग्लादेश में होने वाले चुनाव से पहले भारत को लेकर विवादित बयान दिए जा रहे हैं. साथ ही बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. क्योंकि पिछले कुछ दिनों में उन्हें धमकाया गया है.

सोमवार को ढाका सेंट्रल के शहीद मीनार पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए नेशनल सिटीजन पार्टी के नेता हसनत अब्दुल्ला ने भारत-विरोधी बयान दिया. हसनत अब्दुल्ला ने धमकी दी थी कि बांग्लादेश भारत-विरोधी अलगाववादी ताकतों को शरण दे सकता है और भारत से ‘सेवन सिस्टर्स’, को अलग करने में मदद कर सकता है. हसनत ने कहा कि वो अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड और त्रिपुरा को भारत से अलग करवाएगा.

विदेश मंत्रालय ने हसनत के बयान के बाद ढाका में भारतीय मिशन की सुरक्षा को लेकर बांग्लादेश के हाई कमिश्नर हाई कमिश्नर एम. रियाज हामिदुल्लाह को बुलाया. 

विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश उच्चायुक्त से मुलाकात पर क्या कहा

भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि बांग्लादेश के भारत में हाई कमिश्नर, रियाज हामिदुल्लाह को विदेश मंत्रालय ने बुलाया और बांग्लादेश में बिगड़ते सुरक्षा माहौल पर भारत की गहरी चिंताओं से अवगत कराया है. इस बातचीत के दौरान बांग्लादेश में भारत के खिलाफ हो रही बयानबाजी और चरमपंथी तत्वों के बारे में बताया गया. 

बांग्लादेशी नेता के नॉर्थ ईस्ट राज्यों पर कब्जे वाले बयान पर भड़के हिमंता, किया पलटवार

बांग्लादेशी नेता के भारत के सेवेन सिस्टर्स राज्यों पर कब्जे वाले बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भड़क गए है. सीएम हिमंता ने तुरंत पलटवार करते हुए इसे ‘गैरजिम्मेदारना और खतरनाक’ बताया. हिमंता ने कहा,’भारत बहुत बड़ा देश है, एक न्यूक्लियर देश है और दुनिया में चौथी अर्थव्यवस्था है। बांग्लादेश ऐसा सोच भी कैसे सकता है?’

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.