Breaking News Conflict Middle East

ईरान करे सरेंडर, पेजेश्कियान बोले: ट्रंप ने कम आंक लिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद ईरान के नए सुप्रीम लीडर को वो चुने. ईरान के ताबड़तोड़ पलटवार के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने तेहरान को सरेंडर करने की धमकी दी है. ट्रंप ने ईरान को फौरन बिना शर्त सरेंडर करने को कहा है. ट्रंप ने अपने ताजा बयान में कहा है कि हम ईरान एक महान और स्वीकार्य लीडर का चुनाव करेंगे और ईरान को बर्बादी के कगार से वापस लाने कि लिए बना थके काम करेंगे.

वहीं ट्रंप के इस धमकी के फौरन बाद ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पलटवार करते हुए कहा है कि अमेरिका के सारे प्लान फेल होंगे. पेजेश्कियान ने कहा, ट्रंप ने हमें कम आंक कर बड़ी गलती कर दी है.

बिना शर्त ईरान करे सरेंडर, मेक ईरान ग्रेट अगेन: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा- “ईरान के साथ बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई डील नहीं होगी. हम एक महान लीडर का चुनाव करेंगे. सुप्रीम लीडर के चुनाव के बाद  अमेरिका और उसके सहयोगी ईरान को फिर से आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करेंगे.”

ट्रंप ने कहा, “अमेरिका और उसके सहयोगी देश मिलकर ईरान को तबाही के किनारे से वापस लाने के लिए काम करेंगे. हम ईरान को पहले से भी ज्यादा मजबूत, बड़ा और बेहतर बनाया जा सकता है. अपने संदेश में ट्रंप ने कहा कि ईरान का भविष्य अच्छा हो सकता है.”

ट्रंप ने मेक अमेरिका ग्रेट अगेन की तर्ज पर मेक ईरान ग्रेट अगेन (मीगा) का नारा भी दिया.

ट्रंप खुद चुनना चाहते हैं ईरान का सुप्रीम लीडर, मोजतबा खामेनेई की आलोचना की

ट्रंप चाहते हैं कि जिस तरह वे वेनेजुएला की राजनीतिक स्थिति में शामिल हुए थे, उसी तरह ईरान के नए नेता के चयन में भी उनकी भागीदारी हो. ट्रंप ने खास तौर पर खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई की संभावित उत्तराधिकारी के रूप में आलोचना की.

ट्रंप ने कहा, मोजतबा खामेनेई इस पद के लिए उपयुक्त नहीं हैं और वे ऐसा नेता चाहते हैं जो ईरान में शांति और स्थिरता ला सके. अगर नया नेता भी खामेनेई की नीतियों को ही आगे बढ़ाता है, तो भविष्य में अमेरिका और ईरान के बीच फिर से युद्ध हो सकता है.

कुछ लोगों ने हमें कम आंक लिया: मसूद पेजेश्कियान

ट्रंप पर ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने करारा पलटवार किया है. मसूद पेजेश्कियान ने कहा, हम भी शांति पसंद करते हैं, लेकिन अपनी सम्मान और स्वतंत्रता के साथ. हमने पिछले अपने हफ्ते सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को खो दिया. लेकिन उनकी मौत के बाद शायद कुछ लोगों ने हमें कम आंक लिया है.  हम इस इलाके में हमेशा शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम अपने देश के सम्मान और स्वतंत्रता की रक्षा करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाएंगे.

ईरान-अमेरिका में मध्यस्थता की कोशिशें तेज

मसूद पेजेश्कियान ने बताया है कि “मिडिल ईस्ट में भड़के सैन्य संघर्ष को रोकने की कोशिश की जा रही है.” पेजेश्कियान ने कहा, “कुछ देशों ने बीच-बचाव की कोशिशें शुरू कर दी हैं. सच कहूं तो हम भी चाहते हैं कि शांति हो, लेकिन ईरान अपने सम्मान को नहीं छोड़ेगा.”

ट्रंप, रक्षा मंत्री संग तय करेंगे रणनीति, ट्रंप के एक्शन का हो रहा विरोध

अमेरिका में ट्रंप की आलोचना की जा रही है. आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने सेना को जबरन युद्ध में धकेला है. अब तक कई अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है. साथ ही अमेरिका का पैसा भी इस युद्ध के कारण पानी की तरह बह रहा है. ईरानी सेना लगातार अमेरिकी बेस पर निशाना बना रही है. शुक्रवार को आईआरजीसी ने अमेरिका के एमक्यू 9 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया. एक सप्ताह के युद्ध में  3.7 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च कर चुका है. ऊपर से खाड़ी देशों की भी नाराजगी अमेरिका के खिलाफ बढ़ रहा है. शुरुआती दिनों में तो खाड़ी देशों ने ईरान के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया था. लेकिन जैसे जैसे ये संघर्ष आगे बढ़ रहा है, खाड़ी देश अमेरिका पर दबाव बना रहे हैं.

हाल ही में ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी सेना तेहरान के ग्राउंड पर उतरेगी, लेकिन कुछ ही घंटों में ट्रंप ने ये बयान भी वापस ले लिया. अब ट्रंप बंद कमरे में अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के साथ बैठक कर रहे हैं ताकि आगे का प्लान ऑफ एक्शन तय किया जाए.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *