Breaking News Conflict Geopolitics Indian-Subcontinent

पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक, तालिबान का बदला पूरा

अफगानिस्तान ने जैसा कहा वैसा किया. पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक का बदला तालिबान प्रशासन ने ले लिया है. तालिबान प्रशासन ने पलटवार करते हुए 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है. अफगानिस्तान ने एक पाकिस्तानी फाइटर जेट को भी मार दिया है. सिर्फ इतना ही नहीं पाकिस्तान की 19 चौकियों पर भी तालिबान के लड़ाकों ने कब्जा कर लिया है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच इस वक्त जबर्दस्त तनाव है. क्योंकि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के हमले के जवाब में ऑपरेशन गजब लिल हक शुरु किया है, जिसके तहत पाकिस्तानी वायुसेना ने काबुल और नंगरहार प्रांत में एयरस्ट्राइक की है.

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान कर दिया है. तो वहीं तालिबान ने कहा है कि देश की संप्रभुता का सवाल है, इसलिए किसी को नहीं बख्शेंगे.  

पाकिस्तानी सेना ने काबुल, कंधार और पक्तिया में एयर स्ट्राइक की, जिसके जवाब में तालिबान ने सीमा चौकियों पर बड़े हमले शुरू कर दिए हैं. सीमा पर हिंसक झड़प के बाद  दोनों पक्षों की जवाबी कार्रवाई से तनाव बढ़ा है, और कतर की मध्यस्थता में हुआ युद्धविराम टूट चुका है. 

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में जंग, तोरखम बॉर्डर पर जबर्दस्त झड़प

अफगानिस्तान के पलटवार से पाकिस्तानी सेना को गहरी चोट लगी है. जिसके बाद पाकिस्तान ने जंग की घोषणा करते हुए अफगानिस्तान के कई शहरों पर अटैक किया है. जिसके बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तोरखम बॉर्डर क्रॉसिंग के पास शुक्रवार सुबह गोलीबारी और शेलिंग की खबरें सामने आई हैं. तोरखम बॉर्डर पर तालिबानी लड़ाके पाकिस्तान पर काल बनकर टूटे हैं. अफगान सैनिकों को सीमा की ओर बढ़ते देखा गया है, जिसके बाद तनातनी और बढ़ गई है.

आपको बता दें कि तोरखम बॉर्डर क्रॉसिंग दोनों देशों के बीच व्यापार और आवाजाही के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है.

पाकिस्तानी फाइटर जेट मार गिराने का दावा

अफगान सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी जेट को मार गिराने का दावा किया है. अफगान सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी जेट को मार गिराने का दावा किया है. बताया जा रहा है कि बढ़े सैन्य संघर्ष के बीच पाकिस्तानी फाइटर जेट ने अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया था, जिसके बाद उसे निशाना बनाया गया. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये वही फाइटर जेट है, जिसे अफगानिस्तान ने निशाना बनाया है.

तालिबान सरकार ने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को भी मारने का दावा किया है. औपचारिक बयान में कहा गया कि 35 पाकिस्तानी सैनिकों के शव तालिबान के पास हैं. 

तालिबान प्रशासन के कारण बढ़े आतंकी हमले: पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान में आतंकी हमलों में वृद्धि हुई है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 12 से 18 महीनों में हमलों की संख्या में और इजाफा हुआ है. जिसका सीधा असर पाकिस्तान की सुरक्षा पर पड़ा है.

दरअसल पाकिस्तान आरोप लगाता रहा है कि टीटीपी (तहरीक ए तालिबान) जैसे आतंकी संगठनों को अफगानिस्तान ने पनाह दी है. जबकि तालिबान इसे नकारता रहा है. तालिबान ने कहा है कि पाकिस्तान ने खुद आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठनों को पनाह दी है, लेकिन आंतरिक स्थिति न जदेखते हुए पाकिस्तान, दूसरे देशों पर दोष मढ़ देता है.

संयुक्त राष्ट्र से शांति बरतने की अपील की

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी ने दोनों देशों से संयम बरतने और तुरंत तनाव कम करने की अपील की है. पाकिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक रिचर्ड बेनेट ने कहा कि  मौजूदा हालात दुर्भाग्यवश हिंसा में बदल गए हैं. नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. दोनों देशों को फौरन अपनी अपनी सेनाओं को वापस बुलाना चाहिए.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0