Breaking News Middle East War

ईरान के खिलाफ जंग में कूदा अमेरिका, 03 परमाणु ठिकानों को बनाया निशाना

ईरान-इजरायल की जंग में अमेरिका ने की है बड़ी एयरस्ट्राइक. अमेरिकी वायुसेना के घातक विमानों ने ईरान के फोर्डो, नंताज और एस्फहान न्यूक्लियर साइट्स पर हमला किया है. अमेरिकी वायु सेना ने B2 बॉम्बर्स से तीन न्यूक्लियर प्लांट्स पर बम बरसाए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस अटैक को ऐतिहासिक बताया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के न्यूक्लियर साइट को तबाह करके अमेरिकी वायुसेना ईरान से सुरक्षित लौट आई है. 

अमेरिका ने बी 2 बॉम्बर से गिराया मदर ऑफ ऑल बम

बताया जा रहा है कि ईरान की न्यूक्लियर साइट्स फोर्डो, नंताज और एस्फहान पर अमेरिका के 30 से ज्यादा लड़ाकू विमान ने हमला किया है. इस हमले की आशंका पिछले कई दिनों से थी, जब ट्रंप कनाडा में जी 7 की समिट छोड़कर अचानक अमेरिका लौट गए थे. उस वक्त ट्रंप ने इशारों में कहा था कि कुछ बड़ा होने वाला है. 

जानकारी के मुताबिक अमेरिकी हमले से कुछ घंटे पहले ही अमेरिका ने अपने स्टील्थ बी-2 बॉम्बर्स रवाना किए थे. जिसके बाद माना जा रहा था कि अमेरिका इस युद्ध में एंट्री ले सकता है और ठीक बिल्कुल वैसा ही हुआ. कुछ ही घंटों पर अमेरिका ने ईरान के 3 न्यूक्लियर ठिकानों को ध्वस्त करने का दावा किया है. बी-2 बॉम्बर्स ही विमान हैं जो बंकर बस्टर बम गिराने में सक्षम हैं. कहा जा रहा है कि अमेरिका ने इसी बी-2 बॉम्बर्स से फोर्डो को तबाह किया है. 

फोर्डो खत्म हुआ, अब शांति का समय: डोनाल्ड ट्रंप

ईरान के न्यूक्लियर साइट पर हमले का जानकारी खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साझा की है, ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिखा, “फोर्डो (ईरान न्यूक्लियर साइट) पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया. सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने घर की ओर जा रहे हैं. हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई, दुनिया में कोई और सेना नहीं है जो ऐसा कर सकती थी. अब शांति का समय है.”

खतरनाक मोड़ पर पहुंची इजरायल-ईरान की जंग

अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु साइट्स पर बी2 बॉम्बर्स से बम गिराने के बाद पश्चिम एशिया में अपने सभी सैन्य ठिकानों पर अधिकतम अलर्ट जारी किया है. आशंका है ईरान कड़ी प्रतिक्रिया दे सकता है. इस अटैक को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर अंजाम दिया. इजरायल लगातार तेहरान पर भारी बम और मिसाइल दाग कर डायवर्ट कर रहा था और वहीं दूसरी ओर अमेरिकी एयरफोर्स ने ईरान के न्यूक्लियर साइट पर एयरस्ट्राइक की थी.

कुछ दिनों पहले लिखी गई थी अमेरिकी एयरस्ट्राइक की पटकथा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने संकेत दे दिए थे कि ईरान पर बड़ा हमला किया जा सकता है. जिसपर ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी थी, कि अगर जंग में अमेरिका कूदा तो लड़ाई खतरनाक मोड़ पर पहुंच जाएगी. ट्रंप की धमकी के बाद इसी सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका के डूम्स्डे प्लेन को अमेरिका में उड़ते हुए देखा गया था. 9/11 के बाद पहली बार डूम्स्डे प्लेन को अमेरिका में देखा गया था. डूम्स्डे प्लेन हर तरह के परमाणु हमले से सुरक्षा देता है. माना जा रहा है कि ईरान की किसी भी प्रतिक्रिया से सामना करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को डूम्स्डे में सुरक्षित रखा जा सकता है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0