Breaking News Reports

ट्रंप पर फिर जानलेवा हमले की कोशिश, एलन मस्क का बड़ा सवाल

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक बार फिर से हमला करने की कोशिश की गई है. इस बार हमला फ्लोरिडा के एक गोल्फ कोर्स में किया जाना था. लेकिन सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने हमले को नाकाम कर दिया. सीक्रेट सर्विस की कार्रवाई के बाद हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया. पुलिस को मौके से हमलावर की एके-47 राइफल  और एक कैमरा बरामद हुआ है जिसमें पूरे हमले को रिकॉर्ड किया जाना था.

कौन है जो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और मौजूदा चुनाव में मजबूत प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप को मारना चाहता है. कौन है जो बार-बार डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले करवा रहा है. अमेरिकी जांच एजेंसियों की इन्वेस्टिगेशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर एक बार फिर से हमला किया गया है. सही वक्त पर हालांकि, सीक्रेट सर्विस ने शूटर के हमले का नाकाम कर दिया है. हाल ही में एक रैली के दौरान पेंसिलवेनिया में भी ट्रंप पर हमला किया गया था, जिसमें गोली ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई थी तो शूटर को वहीं की एक इमारत में ढेर कर दिया गया था. 

डोनाल्ड ट्रंप पर ताजा हमला कब और कैसे हुआ?

डोनाल्ड ट्रंप पर ताजा हमले की कोशिश उस वक्त हुई जब वो गोल्फ खेल रहे थे. एके 47 सीरीज की राइफल जिसमें एक टेलीस्कोप और गोप्रो कैमरा लगा हुआ था, उससे एक संदिग्ध डोनाल्ड ट्रंप नजर रखे हुए था. पेंसिलवेनिया में हुए हमले और ईरान की धमकी के बाद ट्रंप की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस दौरान अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंट ने शूटर के हथियार को झाड़ियों के पास देख लिया. चौकन्ने सर्विस एजेंट ने शूटर पर फायरिंग की तो शूटर अपना हथियार और सामान छोड़कर एक कार में सवार होकर फरार हो गया. जांच में मौके से दो बैकपैक, एक दूरबीन और राइफल बरामद की गई है. बाद में आरोपी को भी अमेरिका की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की गई है. आरोपी का नाम रायन राउथ बताया जा रहा है.

मैॆ ठीक हूं, अफवाहों से बचें, मुझे कुछ भी रोक नहीं सकता: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ऊपर हमला नाकाम होने के बाद बयान जारी किया है. ट्रंप ने कहा है कि मैं सुरक्षित हूं. एक शूटर को पकड़ा गया है. घटना की जानकारी देते हुए ट्रंप ने कहा है कि “मेरे आसपास फायरिंग हो रही थी, लेकिन अफवाह अनियंत्रित हो जाएं, इससे पहले जान लीजिए की मैं सुरक्षित हूं. एक बात और बता दूं कि मुझे कुछ भी रोक नहीं सकता.”

अमेरिका में हिंसा की कोई जगह नहीं: कमला हैरिस

अमेरिकी प्रशासन ने जो बाइडेन और कमला हैरिस को घटना की जानकारी दी है. जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कमला हैरिस ने कहा, अमेरिका में हिंसा की कोई जगह नहीं है. वहीं जो बाइडेन ने कहा है कि अमेरिकी सीक्रेट सर्विस पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा सुनिश्चित करे.

हाल ही में गिरफ्तार किया गया था एक पाकिस्तानी नागरिक

एफबीआई के पास ऐसी खुफिया जानकारी है कि डोनाल्ड ट्रंप को टारगेट किया जा सकता है. हाल ही में एक पाकिस्तानी शख्स को गिरफ्तार किया गया था, जो ईरान के माध्यम से अमेरिका पहुंचा था और अमेरिका में शूटर की तलाश कर रहा था, जो ट्रंप की हत्या कर सके. हालांकि शूटर जिससे डील कर रहा था, वो खुद एफबीआई एजेंट निकला और पाकिस्तानी नागरिक को अमेरिका छोड़ने से पहले गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि एफबीआई ने कभी ट्रंप का नाम नहीं लिया कि वो शख्स ट्रंप थे, जिनकी हत्या होनी थी. पेंसिलवेनिया में हुए हमले से पहले ही खुफिया जानकारी के आधार पर ट्रंप की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है, क्योंकि आशंका है कि सुलेमानी का बदला लेने के लिए ईरान ट्रंप को मारना चाहता है. (ट्रंप फिर टारगेट पर, पाकिस्तानी गिरफ्तार)

मस्क ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

एक्स के मालिक एलन मस्क ने एक बार फिर ट्रंप पर हुए हमले को लेकर बड़ा सवाल किया है. मस्क ने कहा कि कोई बाइडेन या कमला (हैरिस) को मारने की कोशिश क्यों नहीं कर रहा. (रैली में ट्रंप पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे)
 

 

 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.