Breaking News Russia-Ukraine War

यूक्रेन जंग में केरल के युवक की मौत, विदेश मंत्रालय ने फिर किया रूस को आगाह

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में एक और भारतीय की मौत हुई है, जबकि एक अन्य भारतीय घायल हुआ है. केरल के रहने वाले भारतीय की मौत पर विदेश मंत्रालय ने खेद जताते हुए कहा है कि रूस की ओर से युद्ध मैदान में उतारे गए भारतीयों की वापसी को लेकर कोशिशें की जा रही हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध में एक और भारतीय की मौत

रूस की ओर से जंग के मैदान में उतरे भारतीयों को वापसी को लेकर गंभीर है विदेश मंत्रालय. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को कहा, “हमें केरल के एक भारतीय नागरिक की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बारे में पता चला है, जिसे रूसी सेना में सेवा देने के लिए भर्ती किया गया था. केरल का एक अन्य भारतीय नागरिक, जिसे इसी तरह भर्ती किया गया था, घायल हो गया है और उसका मॉस्को के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.”

रणधीर जायसवाल ने बताया कि “मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास दोनों भारतीयों के परिवारों के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता दी जा रही है. हम पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने की कोशिश कर रहे हैं. हम रूसी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.”

युद्ध मैदान में धकेले गए भारतीयों की वापसी की कोशिश जारी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी कि “इस मामले को आज मॉस्को में रूसी अधिकारियों के साथ-साथ नई दिल्ली में रूसी दूतावास के सामने उठाया गया है. भारत ने रूसी सेना में बचे भारतीय नागरिकों की जल्द छुट्टी की अपनी मांग भी दोहराई है.”

पिछले साल खुलासा हुआ था कि रूस में नौकरी की लालच देकर कुछ एजेंट ने भारतीयों को रूस भेजा और फिर उन्हें रूस ले जाकर युद्ध के मैदान में धकेल दिया. युद्ध मैदान में फंसे लोगों ने वीडियो साझा करके बचाने की गुहार लगाई, जिसके बाद एजेंसियां हरकत में आईं.

पीएम मोदी जब मॉस्को दौरे पर थे, तब भी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने भारतीयों की वापसी का मुद्दा उठाया था. (जेलेंस्की को लेकर भारत पर था दबाव, जी-20 में पश्चिमी देश चाहते थे बुलाना)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.