Breaking News Geopolitics Reports

सर्बिया की जनता सड़क पर, Pro-Kremlin सरकार से गुस्सा

रेलवे स्टेशन की छत गिरने से गुस्साई जनता ने यूरोपीय (बालकन) देश सर्बिया में सरकार के खिलाफ जबरदस्त आंदोलन छेड़ दिया है. छात्रों और किसानों का ये विरोध-प्रदर्शन राजधानी बेलग्रेड में रूस को समर्थन करने वाली सरकार के खिलाफ है.

जॉर्जिया के बाद सर्बिया दूसरा ऐसा देश है जहां हाल के दिनों में रूस को समर्थन करने वाली सरकार के खिलाफ इस तरह का उग्र प्रदर्शन सामने आया है.

सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिस ने हालांकि, खुद जाकर रेलवे स्टेशन की छत का दोबारा उद्घाटन कर दिया है लेकिन जनता सड़क से हटने के लिए तैयार नहीं है. रेलवे स्टेशन की घटना में 15 लोगों की जान चली गई थी. इस घटना से लोगों में गुस्सा है. 

राजधानी बेलग्रेड में किसान अपने ट्रैक्टर से पहुंच गए हैं तो उनका साथ वकील और मीडियाकर्मी भी दे रहे हैं. (https://x.com/YourAnonCentral/status/1871043876494213619)

जनता का गुस्सा अलेक्जेंडर के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ है जिस पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं. लोगों का गुस्सा, देश में चीन के चलाए जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को लेकर भी है.

हाल ही में एक दूसरे यूरेशियाई देश (कॉक्सियन क्षेत्र) जॉर्जिया में भी रूस समर्थित सरकार के यूरोपीय संघ में शामिल ना होने के चलते जनता सड़कों पर आ गई थी.

जॉर्जिया में लोगों पर इस कदर गुस्सा हावी था कि देश की (तत्कालीन) राष्ट्रपति भी प्रधानमंत्री के समर्थन वाली सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आई थी. (यूरोप से किनारा, Georgia में हिंसक प्रदर्शन)

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.