Breaking News Conflict Kashmir Reports

कठुआ में एनकाउंटर, थलसेना प्रमुख पहुंचे चंडीमंदिर

जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए एनकाउंटर के तुरंत बाद थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने चंडीमंदिर (पंचकुला) स्थित पश्चिमी कमान के हेडक्वार्टर का दौरा कर ऑपरेशन्ल तैयारियों की समीक्षा की है. इस दौरान वायुसेना और केंद्रीय पुलिस बल के कमांडर भी पश्चिमी कमान के मुख्यालय में मौजूद रहे.

कठुआ एनकाउंटर में चार पुलिसकर्मियों का बलिदान

पिछले एक हफ्ते से चल रहे कठुआ एनकाउंटर में जम्मू कश्मीर पुलिस के चार जवान वीरगति को प्राप्त हो गए हैं.

जम्मू कश्मीर का कठुआ, सांबा और हीरानगर सेक्टर, पश्चिमी कमान के अधीन है. हालांकि, इन सेक्टर में पाकिस्तान से सटी सीमा पर बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) तैनात रहती है लेकिन काउंटर टेररिज्म ऑपरेशन की जिम्मेदारी सेना के कंधों पर है. जम्मू कश्मीर का बाकी हिस्सा उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के अंतर्गत है.

पिछले एक हफ्ते से कठुआ में चल रहे एनकाउंटर में जम्मू कश्मीर पुलिस के चार जवान वीरगति को प्राप्त हो गए थे. मुठभेड़ में दो-तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर थी. इतने लंबे चले एनकाउंटर में जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ-साथ सेना की स्पेशल फोर्स और एनएसजी तक को मोर्चा संभालने के लिए उतरना पड़ा था. खुद जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजी नलिन प्रभात तक मुठभेड़ स्थल पर डट गए थे.

पश्चिमी कमान की ऑपरेशन्ल तैयारियों की समीक्षा

भारतीय सेना के मुताबिक, थलसेना प्रमुख ने वेस्टर्न कमांड में आयोजित कैपेबिलिटी डेवलपमेंट कॉन्फ्रेंस में भी हिस्सा लिया. इस दौरान आर्मी चीफ ने सैनिकों द्वारा नए हथियार और सैन्य साजो सामान के साथ-साथ आधुनिक जंग के मैदान की चुनौतियों के अनुरूप टेक्नोलॉजी को अपनाने पर जोर दिया. (https://x.com/adgpi/status/1906013565284225183)

पटियाला में कर्नल की पिटाई का मामला पहुंचा रक्षा मंत्री तक

थलसेना प्रमुख का चंडीमंदिर दौरा इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि हाल के दिनों में पटियाला में जिन कर्नल और उनके बेटे को पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने की घटना सामने आई थी, वो भी पश्चिमी कमान के अंतर्गत है. इस घटना में पंजाब पुलिस की भूमिका को लेकर सैनिकों और पूर्व-फौजियों में जबरदस्त रोष था.

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने हालांकि, घटना पर खेद जताते हुए सेना के प्रति सम्मान की बात कही थी.

रविवार को पीड़ित कर्नल की पत्नी ने राजधानी दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पंजाब पुलिस की कार्यशैली को लेकर शिकायत की.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.