Breaking News Reports

यूएस मिलिट्री बेस पर हमला, फायरिंग में कई सैनिक घायल

अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी जॉर्जिया के एक सैन्य अड्डे में शूटर ने अमेरिकी सैनिकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं. बेहद ही संवेदनशील आर्मी कैंप में शूटर के घुसने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है 5 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं. 

सुरक्षा एजेंसियों ने फौरन सैन्य अड्डे और उसकी प्रमुख चौकियों को सीज कर दिया है. अमेरिकी सेना के अधिकारी के मुताबिक जिस जगह गोलीबारी हुई है, वो सवाना के दक्षिण-पश्चिम में स्थित फोर्ट स्टीवर्ट, मिसीसिपी नदी के पूर्व में सबसे बड़ी सैन्य चौकी है.

फोर्ट स्टीवर्ट आर्मी बेस पर बंदूकधारी ने किया अटैक

घटना अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में स्थित आर्मी के फोर्ट स्टीवर्ट बेस पर बुधवार को हुई. बेस प्रशासन ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है. फायरिंग के बाद बेस के कुछ हिस्सों को लॉकडाउन कर दिया गया, क्योंकि वहां एक एक्टिव शूटर घूमता दिखा था.

लेफ्टिनेंट कर्नल एंजेल टॉमको के मुताबिक, सैन्य अड्डे के अंदर फायरिंग भी हुई है. फोर्ट स्टीवर्ट के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में बंद किये गये क्षेत्र के सभी कर्मियों से कहा गया कि वे “अंदर रहें, सभी खिड़कियां और दरवाजे बंद कर दें और ताला लगा दें.

सैन्य इलाके के स्कूलों को बंद किया गया

आर्मी बेस के अनुसार “लॉकडाउन की स्थिति के चलते फोर्ट स्टीवर्ट के सभी गेट बंद कर दिए गए. फायरिंग की घटना दूसरी बख्तरबंद ब्रिगेड कॉम्बेट टीम के इलाके में हुई. 

कम्युनिटी सुपरिंटेंडेंट ब्रायन पेरी ने कहा, कि बेस पर मौजूद तीन प्राइमरी स्कूलों को भी लॉकडाउन में रखा गया है. अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार, इन स्कूलों में करीब 1,400 छात्र पढ़ते हैं.

जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने कहा है कि वह जवाबी कार्रवाई कर रही पुलिस एजेंसियों के संपर्क में हैं.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.