Breaking News Conflict Geopolitics Indo-Pacific

मुंह में राम बगल में छुरी, ट्रंप का बीजिंग-मॉस्को पर ऑडियो लीक

By Nalini Tewari

नोबल शांति पुरस्कार के लिए बैचेन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ऑडियो लीक चर्चा का विषय बन गया है. लीक ऑडियो में ट्रंप ने मॉस्को और बीजिंग पर बम गिराने की धमकी दी है. लीक हुए इस ऑडियो में ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को फोन पर धमकी देने का दावा कर रहे हैं. 

ट्रंप का ये सनसनीखेज ऑडियो ऐसे वक्त में सामने आया है जब डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ही पत्रकारों से बातचीत के बाद कहा था कि वो पुतिन से खुश नहीं हैं. साथ ही ट्रंप ने रूस के खिलाफ लड़ने के लिए यूक्रेन को हथियार देने की मंजूरी भी दे दी है. 

ट्रंप ने 2024 में पुतिन को धमकी देने का दावा किया था, ऑडियो लीक

डोनाल्ड ट्रंप का एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ट्रंप ने पिछले साल डोनर्स की एक निजी सभा में कहा था कि उन्होंने एक बार जवाबी कार्रवाई में मॉस्को को बम से उड़ाने की धमकी देकर पुतिन को यूक्रेन पर अटैक करने से रोकने की कोशिश की थी. ऑडियो के अनुसार, ट्रंप ने फंडरेजर के दौरान कहा, पुतिन के साथ मैंने कहा, यही आप यूक्रेन में घुसते हैं, तो मैं मॉस्को पर बमबारी करूंगा. मैं आपको बता रहा हूं कि मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं है और फिर पुतिन ने कहा, मैं आप पर विश्वास नहीं करता, लेकिन पुतिन ने मुझ पर 10 प्रतिशत विश्वास किया.

ट्रंप ने शी जिनपिंग को भी धमकाने का दावा किया था

ट्रंप ने आगे कहा कहा, “मैंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी बात की. मैंने उन्हें फिर से यही बात कही. मैंने उनसे कहा कि अगर आप ताइवान पर हमला करते हैं तो मैं बीजिंग पर बम गिरा दूंगा. उन्हें लगा कि मैं कुछ भी बोले जा रहा हूं. फिर मैंने कहा कि मेरे पास आप पर बम बरसाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं रह जाएगा. हम बीजिंग पर हमला करेंगे. लेकिन देखिए, अभी तक ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला, हमें कोई दिक्कत नहीं हुई है.” 

सोचा था पुतिन मान जाएंगे, लेकिन मैं गलत साबित हुआ: ट्रंप

व्हाइट हाउस में हुई बैठक में डोनाल्ट ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन पर लगातार हो रहे हमले के चलते वो रूसी राष्ट्रपती व्लोदिमीर पुतिन से नाराज है. ट्रंप ने कहा कि ये युद्ध बहुत से लोगों की जान ले चुका है और अभी भी ये सिलसिला जारी है. मैंने यह सोचा था कि पुतिन को मना कर युद्ध रुकवा सकते हैं, लेकिन यह काम काफी मुश्किल साबित हुआ.

पुतिन सही नहीं कह रहे, यूक्रेन को हथियार भेजेंगे: ट्रंप

ट्रंप ने कैबिनेट बैठक में यूक्रेन को हथियार भेजने का फैसला लिया है. ट्रंप ने कहा, अमेरिका अब यूक्रेन को फिर से रक्षात्मक हथियार भेजेगा, जबकि पहले उन्होंने हथियार भेजने पर रोक लगाई थी. ट्रंप बोले, पुतिन इंसानों के साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं. बहुत लोगों की मौत हो रही है, इसलिए हमने यूक्रेन को हथियार भेजने की मंजूरी दी है. 

ट्रंप ने कहा, यूक्रेन के लोग बहादुर हैं, और हमने उन्हें सबसे बेहतरीन हथियार दिए. अगर उन्हें ये हथियार नहीं मिलते, तो शायद यह युद्ध सिर्फ 3-4 दिन चलता.

ट्रंप से जब ये पूछा गया कि हथियार भेजने पर रोक लगाने का फैसला किसने लिया था, तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुझे नहीं पता, आप ही बताइए.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.